{"_id":"641624dcc9ce619cf5047305","slug":"rape-accused-hanged-himself-in-tipinagar-na-news-c-14-1-159700-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टीपीनगर में दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान, पोक्सो एक्ट में दर्ज था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टीपीनगर में दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान, पोक्सो एक्ट में दर्ज था मुकदमा
Sun, 19 Mar 2023 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:23 AM IST
सार
टीपीनगर के किशनपुरा में जितेंद्र यादव (35) पुत्र भगत यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। जितेंद्र के खिलाफ हापुड़ के धौलाना थाने में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर के किशनपुरा में जितेंद्र यादव (35) पुत्र भगत यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी। जितेंद्र के खिलाफ हापुड़ के धौलाना थाने में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। जिसका ट्रायल गाजियाबाद में चल रहा है। फैसला आने से पहले आरोपी ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
टीपीनगर पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र यादव दुष्कर्म के मामले में जमानत पर था। 2016 में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोर्ट में केस ट्रायल पर आ गया था। सुबह करीब 11:30 बजे जितेंद्र घर पर अकेला था। इसी दौरान पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने शव लटका देखा।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कृषि विवि पहुंची राज्यपाल, नौचंदी मेले का आज होगा आगाज, हड़ताल से चरमराई बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर टीपीनगर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर टीपीनगर संत शरण सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। हापुड़ के धौलाना में मुकदमा दर्ज है। गाजियाबाद में ट्रायल चल रहा है।
तारीख पर लगातार जा रहा था जितेंद्र
परिवार के लोगों का कहना था कि जितेंद्र के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वह पैरोकारी कर रहे थे। वह लगातार तारीख पर जा रहा था। अचानक ऐसा कदम क्यों उठा लिया, यह समझ में नहीं आ रहा है।