फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranji Trophy: Competition continues between UP and Bihar, Vineet Panwar took the first wicket

Ranji Trophy: : दूसरे दिन देरी से हुआ मैच, बिहार ने तीन विकेट पर बनाए 126 रन, सौरभ ने झटके दो विकेट

Sun, 21 Jan 2024 12:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jan 2024 12:32 AM IST
सार

Ranji Trophy : शनिवार को मैच में यूपी की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार ने दो और तेज गेंदबाज विनीत ने एक विकेट लिया।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Competition continues between UP and Bihar, Vineet Panwar took the first wicket
रणजी ट्राॅफी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच भामाशाह क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन भी खराब मौसम बाधा बना रहा। पहले दिन शुक्रवार को जहां खराब रोशनी के चलते एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी थी, वहीं दूसरे दिन शनिवार को भी 3:10 घंटे की देरी से 12:40 बजे मैच शुरू हुआ। यूपी के कप्तान नीतिश कुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बिहार ने 48 ओवर खेले और तीन विकेट पर 126 रन बनाए। इनमें विकेट कीपर बल्लेबाज श्रमण ने नाबाद 72 रन बनाए।

विज्ञापन
मैच में यूपी की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर सौरभ कुमार ने दो और तेज गेंदबाज विनीत ने एक विकेट लिया। बिहार की ओर से बिन्नी और श्रमण शुरूआत में बल्लेबाजी करने आए। यूपी की ओर से अंकित राजपूत ने पहला ओवर डाला। बिन्नी ने 24 गेंद खेली, लेकिन वह अपना खाता नहीं खोल सके। यूपी के तेज गेंदबाज विनीत पंवार की गेंद छोड़ने के चक्कर में वह शून्य पर ही बोल्ड हो गए। इसके बाद श्रमण का साथ देने के लिए बासुकीनाथ आए। उन्होंने भी 36 गेंद का सामना किया और 15 रन के निजी स्कोर पर वह सौरभ की गेंद पर कैच आउट हुए। बिहार का पहला विकेट 23 रन पर गिरा था। इसके कुछ देर बाद ही दूसरा विकेट गिरा। इसके बाद बाबुल कुमार आए और वह भी सौरभ की दूसरी गेंद पर ही शून्य पर आउट हो गए। इसके चलते 50 रन के अंदर ही बिहार ने तीन विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन

Ranji Trophy: Competition continues between UP and Bihar, Vineet Panwar took the first wicket
भामाशाह स्टेडियम पहुंचे बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला और क्रिकेटर प्रवीण कुमार - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद आए एस गनी आखिर तक टिके रहे। उन्होंने श्रमण के साथ मिलकर 78 रन की साझेदारी की। शाम 4:30 बजे तक 48 ओवर का खेल हुआ और इस दौरान बिहार की टीम ने कुल 3 विकेट खोकर 126 रन बनाए। श्रमण 136 गेंद खेलकर 72 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने इस पारी में 9 चौके लगाए। एस गनी ने 35 रन का योगदान दिया। वहीं मैच देखने के लिए सुबह से ही दर्शक मैदान में पहुंच गए थे। दर्शक बार-बार रिंकू सिंह बोलते रहे। इससे पहले अंपायर अनिल चौधरी, अक्षय मराठे और मैच रेफरी श्रीकुमार ने 11:30 बजे पर फील्ड में जाकर रोशनी की स्थिति देखी और मैच शुरू कराने का निर्णय लिया। दोपहर 12:10 बजे टॉस हुआ। यूपी के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ली। फिर 12:40 बजे मैच शुरू हुआ।

ये रही प्लेइंग इलेवन

उत्तर प्रदेश: नितीश राणा(कप्तान), आर्यन जुयाल, समर्थ सिंह, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह, समीर रिजवी, करन शर्मा, सौरभ कुमार, कार्तिक त्यागी, अंकित राजपूत, विनीत पंवार

बिहार: आशुतोष अमन(कप्तान), एस गनी, बाबुल कुमार, प्रताप, बिनी, विपुल कृषणा, श्रमण, वीर प्रपातप, सचिन कुमार, बासुकीनाथ, बिपिन सौरभ।

स्कोर बोर्ड: बिहार टीम बल्लेबाजी
बल्लेबाज रन 4/6
बिन्नी 24 0/0
श्रमण 72 9/0
बासुकीनाथ 15 2/0
बाबुल कुमार 0 0/0
एस गनी 35 4/0
विज्ञापन

गेंदबाजी उत्तर प्रदेश
गेंदबाज             ओवर     रन    विकेट

अंकित राजपूत     11       23     00
विनीत पंवार         11      21     01
सौरभ कुमार        12      23     02
कार्तिक               09      45     00
नितीश राणा       04      08     00
करन शर्मा          01      02    00

यूपी लीग से खिलाड़ियों को मिला पहचान बनाने का मौका : राजीव शुक्ला
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपी लीग से प्रदेश के खिलाड़ियों को पहचान बनाने का मौका मिला है। हमने भी लगभग 150 खिलाड़ियों को चयनित किया है। इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरेगी। हर साल यूपी लीग का आयोजन कराया जाएगा।

शनिवार को भामाशाह मैदान में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी लीग का ही नतीजा है कि समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया। इसके लिए अच्छी खासी रकम भी मिली। उन्होंने कहा कि अभी मेरठ का ग्राउंड इस लायक नहीं है कि यहां भी यूपी लीग के मैच हों। यहां मैदान न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम हर शहर में नहीं हो सकता। कानपुर व लखनऊ में है, वाराणसी में बनाया जा रहा है और गाजियाबाद में भी जमीन तलाशी जा चुकी है। पूरे जोन में एक स्टेडियम बनाया जाता है। इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मेरठ के खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। यहां से बड़े क्रिकेटर भी निकल रहे हैं। वेस्ट यूपी के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। प्रवीन कुमार यहां से रहे। भुवनेश्वर यहां के हैं। अभी हाल ही में आगरा के ध्रुव को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं और इसका फल भी उन्हें मिल रहा है। उन्होंने महिला आईपीएल को लेकर कहा कि महिला खिलाड़ी भी अच्छा कर रही हैं यूपी से भी कई खिलाड़ी निकल कर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed