फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rangdari former mp

पूर्व सांसद के रिश्तेदार से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Fri, 01 Feb 2019 03:35 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 01 Feb 2019 03:35 AM IST
विज्ञापन
rangdari former mp
meerut
पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के रिश्तेदार और मीट कारोबारी से बृहस्पतिवार देर रात एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां तीन बदमाश पहुंचने बताए गए। जिनमें से एक बदमाश ने कारोबारी के गनर को शादी के कार्ड के बहाने रंगदारी की चिट्ठी पकड़ाई। करीब एक मिनट तक गनर से बात करने के बाद यह बदमाश गेट पर एक फायर कर फरार होता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत मोहल्ला सरायजीना में हाजी शाहदाब रहते हैं। हाजी शाहदाब की हापुड़ रोड पर अल्लीपुर में तान्या मीट फैक्टरी है। वह पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक के रिश्तेदार हैं। बृहस्पतिवार देर रात तीन बदमाश हाजी शाहदाब के घर पहुंचे। इस दौरान दो बदमाश इधर-उधर खड़े हो गए जबकि एक बदमाश कारोबारी के घर के गेट पर पहुंचा। गेट पर कारोबारी का गनर पहुंचा तो इस बदमाश ने उसे शादी का कार्ड दिया। गनर से इत्मीनान से बातचीत करने के दौरान इस बदमाश का एक हाथ कमर में लगी पिस्टल पर था। गनर से बात करने के बाद वहां से पलटते ही इस बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए घर के गेट पर पिस्टल से फायर किया और पास ही एक गली से होता हुआ पैदल ही फरार हो गया।
विज्ञापन

अंग्रेजी में चिट्ठी, मांगे एक करोड़
गोली की आवाज से कारोबारी के परिवार में जाग हो गई। शादी का कार्ड खोला गया तो उसमें धमकी भरी चिट्ठी मिली। जिसमें कारोबारी के नाम के साथ लिखा था कि ‘एक करोड़ रुपये चाहिए, वरना अंजाम के लिए तैयार रहिए’। चिट्ठी पढ़कर कारोबारी का परिवार दहशत में आ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली सफलता
बदमाशों के बाइक से भागने की जानकारी पर इंस्पेक्टर कोतवाली ने चेकिंग शुरू कराई। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि धमकी देने वालों को वह जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक रिश्तेदार पर पहले भी हुआ हमला
करीब तीन महीने पहले भी पूर्व सांसद के एक रिश्तेदार नदीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें नदीम को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में घुसकर जान बचानी पड़ी थी। मीट कारोबारियों पर लगातार हमले होने पर लोगों में आक्रोश है। सवाल है कि आखिर बदमाशों का कौन सा गिरोह है, जो कारोबारियों में दहशत फैला रहा है।

कैप लगाए हुए था बदमाश
पुलिस के अनुसार इस पूरी वारदात में एक ही बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यह कैमरा कारोबारी के घर के बाहर लगा है। यह बदमाश कैप लगाए है। करीब एक मिनट तक उसने गनर से बातचीत की और उसके बाद फायर किया। कारोबारी के परिजनों से इस बदमाश की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
खास बातें
- बृहस्पतिवार देर रात शादी का कार्ड देने के बहाने पहुंचे बदमाश, मीट कारोबारी को गनर को पकड़ाई एक बदमाश ने रंगदारी की चिट्ठी
- तीन में से एक बदमाश हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद, मीट कारोबारी के सरायजीना कोतवाली स्थित घर के गेट पर जाते समय किया फायर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed