फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kapil seeking extortion gang arrested three accused

रंगदारी मांगने वाले कपिल गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल से चल रहा था खेल

Sun, 15 Jan 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 15 Jan 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
Kapil seeking extortion gang arrested three accused
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गंगानगर में रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी कपिल गैंग से जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वे आठ लोगों से रंगदारी वसूल चुके हैं। पुलिस फरार दो आरोपियों की अभी तलाश कर रहे है। कपिल जेल से ही अपना गैंग चला रहा है।

विज्ञापन


एसपी देहात श्रवण कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर आरोपी मोनू पुत्र विजय, गौतम पुत्र मोहनपाल और अनुज उर्फ छोटू उर्फ ऐंडा पुत्र दौलत निवासी कसेरूबक्सर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कुख्यात कपिल गैंग के सदस्य हैं। गंगानगर में तीनों आरोपी व्यापारियों से रंगदारी मांगते हैं। पुलिस ने बताया कि इस गैंग के दो बदमाश अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गंगानगर में एक सेनेटरी मालिक ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें उसने बताया कि आरोपी दुकान पर कपिल के नाम से चिट्ठी डालकर गए थे। उसके बाद फोन पर रंगदारी मांगी। आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। तीनों आरोपियों पर दो दर्जन से अधिक लूट, डकैती, हत्या और रंगदारी के मामले हैं।
विज्ञापन


पांच पांच हजार का था इनाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनू और गौतम पर पांच-पांच हजार का इनाम था। दोनों आरोपियों ने कपिल के साथ पांच जुलाई 2016 को गंगानगर डिवाइडर रोड पर अंकुर बैसला की लूट के दौरान हत्या की थी। उन्होंने होमगार्ड को भी गोली मारी। आरोपियों से लूट की बाइक भी बरामद हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed