फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rampant violence, stone on police, demolition of vehicles by jam

अफवाह से भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव, जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़

Fri, 04 Aug 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 04 Aug 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
Rampant violence, stone on police, demolition of vehicles by jam
अफवाह से भड़की हिंसा

मेरठ में चोरी करते मौके से पकड़े आरोपी को थाने से छोड़ने की अफवाह पर बुधवार को गढ़ रोड पर बवाल हो गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने फोर्स बुलाकर लाठीचार्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


नौचंदी थानाक्षेत्र के जयदेवी नगर में करीब दो माह में कई घरों में चोरियां हो चुकी हैं। स्थानीय लोग व भाजपा पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भी थाने पहुंचकर नाराजगी जताई थी। लोगों ने मंगलवार रात एक आरोपी शमसु उर्फ गफ्फूर निवासी लक्‍खीपुरा को पकड़ लिया था। जबकि उसके साथी भाग गए थे। लोगों ने मारपीट के बाद आरोपी को नौचंदी पुलिस को सौंप दिया था। बुधवार जयदेवीनगर के लोग आरोपी पर कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए थाने में पहुंचे। आरोपी की थाने में खातिरदारी चल रही थी। पुलिस उसको छोड़ने की बात कह रही थी।

विज्ञापन

Rampant violence, stone on police, demolition of vehicles by jam
जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़

लोगों ने मोहल्ले में जाकर बताया कि आरोपी को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया है। जिस पर लोगों का गुस्सा फूट गया। रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले के दर्जनों लोग विरोध जताने थाने पहुंचे तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। पुलिस से असंतुष्ट दर्जनों लोगों ने अपने मोहल्ले की गली के सामने गढ़ रोड जाम कर दी। महिलाएं और मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने कहा कि उन्होंने रात में पहरा लगाकर आरोपी को पकड़ा था। 

भीड़ ने वाहनों को जबर्दस्ती रोकने की कोशिश की। सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ने लगी तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहां से गुजर रही रोडवेज की एक बस पर भी पथराव किया जिससे बस के शीशे टूट गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक किसी तरह वहां से बस लेकर भागा। सूचना पर एएसपी अंकित मित्तल, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।

बाधित हुआ यातायात

Rampant violence, stone on police, demolition of vehicles by jam
आरोपियों को पकड़ती पुलिस

गढ़ रोड पर बवाल के चलते काफी देर यातायात बाधित रहा। रोड पर जाम के वक्त दोनों ओर पुलिस ने यातायात रोक दिया था। लोग अपने वाहनों को एल ब्लॉक की ओर से निकालते हुए ले गए । भगदड़ में कुछ दुपहिया वाहन वाले भी गिर गए।  

पुलिस की लापरवाही ने कराया बवाल 
नौचंदी पुलिस की लापरवाही से बवाल हुआ हैं। लोगों को पुलिस संतुष्ट नहीं कर पाई, जिसके बाद माहौल गर्माया। लोगों ने पुलिस पर सवाल दागे कि खुद तो कुछ करती नहीं, पब्लिक बदमाशों को पकड़कर देती है तो उसको साठगांठ करके छोड़ देती है।

विज्ञापन

बवाल के बाद थाने में हंगामा

Rampant violence, stone on police, demolition of vehicles by jam
जमकर हुआ हंगामा

बवाल के बाद पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले जाने लगी तो उनके परिवार की महिलाएं पुलिस के पीछे चलती रही। एक बुजुर्ग महिला रोती हुई पुलिस अफसरों से छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस उसे जीप में बिठाकर ले गई। देर रात तक थाने में लोगों का डेरा लगा रहा। 

ईंटों से अटी गली
पथराव के बाद जयेदवी नगर की गली और गढ़ रोड पर पडे़ पत्थर और जमीन में पड़ी चप्पलें बता रही थी कि बवाल कितना बड़ा था। दरअसल भगदड़ और पथराव में कई लोगों की चप्पलें भी छूट गई और वह पैदल ही बचकर भागे।

आरोपी पर कई मामले दर्ज

Rampant violence, stone on police, demolition of vehicles by jam
मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने देर रात  बताया कि पकड़ा गया चोर पर दिल्ली और मेरठ में कई मुकदमें दर्ज हैं। वह कई दिन मेरठ में भी रहा। उसके गैंग में कुछ अन्य भी लोग हैं। उससे पूछताछ कर उनका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उससे कुछ माल बरामदगी भी हुई है। बवाल करने वाले 150 लोगों पर रात 3 बजे केस दर्ज कर लिया गया।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि चोर को छोड़ने की अफवाह पर यह बखेड़ा हुआ। बवालियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है। उन्हें चिह्नित कर केस दर्ज कराया जाएगा। पकड़े गए चोर से पुलिस माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed