फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramdev Baba big statement on Naseeruddin Shah in meerut says people like him cheating with country

नसीरुद्दीन शाह पर रामदेव बाबा का बड़ा बयान कहा- देश के साथ धोखा करते हैं ऐसे लोग

Tue, 25 Dec 2018 01:56 PM IST
अनिल पांडेय अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ
अमित मुदगल, अमर उजाला, मेरठ Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Ramdev Baba big statement on Naseeruddin Shah in meerut says people like him cheating with country
बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को अमर उजाला कार्यालय पहुंचे बाबा रामदेव ने संवाद में खुलकर विचार रखे। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर स्वामी रामदेव बोले कि नसीरुद्दीन जैसे लोग इसी देश का खाते हैं। यहीं लाखों करोड़ों कमाते हैं और इस तरह के बयान देते हैं। यह देश को धोखा देने जैसी स्थिति है। भारत जैसी सहिष्णुता और आजादी विश्व में कहीं नहीं है। इसके बावजूद एक दो घटनाओं के आधार पर देश कोबदनाम करते हैं, जो कि अशोभनीय है।

विज्ञापन


मेरठ में अमर उजाला कार्यालय में आयोजित ‘संवाद’ में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश की जनता या देश किसी भी राजनीतिक दल की बपौती, बंधक  या जागीर नहीं है। वर्ष 2019 के चुनाव में कौन जीतेगा, कौन हारेगा यह अभी नहीं कह सकते पर संग्राम भीषण होने वाला है।
विज्ञापन


राष्ट्र अपने स्वभाव से आगे बढ़ता है। सच कहूं तो देश के राजनीतिक दलों का इसके विकास में सिर्फ एक प्रतिशत योगदान है और 99 प्रतिशत योगदान यहां केनागरिकों का है। यदि सवा करोड़ की आबादी वाले इस देश में एक प्रतिशत लोग भी जागरूक रहे तो वर्ष 2045 तक हम भारत को वर्ल्ड इकॉनमी एवं आध्यात्मिक सुपर पावर बना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में कौन जीतेगा, कौन पीएम बनेगा यह तय नहीं, लेकिन संग्राम भीषण होगा
उन्होंने कहा कि देश में इस समय फिर से राजनीतिक संघर्ष का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लोगों को हिमालय सरीखी अपेक्षाएं हो गई थीं। उन्होंने इन्हें पूरा करने का प्रयास भी किया। विश्व भर में घूमकर इंडिया में निवेश मांगा। वायदा भी हुआ पर इस वायदे पर सही तरह से क्रियान्वयन उनकेलोगों ने नहीं किया।

कांग्रेस और बीजेपी लोगों से हमदर्दी लेने की जंग में रहे और औद्योगिक निवेश नेपथ्य में चला गया। कहा कि मोदी जोश खरोश से पाक भी गए। कश्मीर पर पहल की। टीडीपी से बेमेल गठबंधन भी किया। उन्होंने शराफत दिखाई पर यह रंग नहीं ला पाई, क्योंकि पाकिस्तानी हुक्मरान शातिर हैं और वह इस तरह की बात नहीं समझते।

भगवान राम का मंदिर अब नहीं बन सकता तो कभी नहीं बनेगा, कानून बनाना ही रास्ता
राम मंदिर के सवाल पर बाबा ने कहा कि राम मंदिर अब नहीं बनेगा तो कभी नहीं बनेगा। उनसे पूछा गया कि आखिर इसका रास्ता क्या है। इसपर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार को संसद से कानून बनाकर राम मंदिर बना देना चाहिए। यह भाजपा का वायदा था और इसे पूरा न करने पर लोगों का भरोसा भाजपा से डिगेगा। हम सड़कों, इमारतों के लिए जमीन का अधिग्रहण कर सकते हैं तो राम मंदिर के लिए भी इस जमीन को अधिग्रहीत कर निर्माण कर दिया जाए।

राम तो हिंदू और मुसलमान दोनों के ही पूर्वज हैं। कालेधन पर बोले कि वह सफेद हुआ पर फिर से काला हो गया। एससीएसटी एक्ट में संशोधन को उन्हाेंने सामाजिक प्रश्न बताया। कहा कि यह तो सही है कि अनुसूचित जाति केलोगों पर अत्याचार हुआ पर यह भी सही है कि एक्ट का भी कई बार दुरुपयोग हो जाता है।

रामदेव एक योगी, कर्मयोगी, बाकी सब बॉयप्रोडक्ट
बाबा रामदेव स्वयं को एक योगी और कर्मयोगी के रूप में परिभाषित करते हैं। वो कहते हैं कि बाकी सब ये बॉयप्रोडक्ट हैं। जीवन में दुख-सुख किस बात का। दुख अतीत की स्मृतियां, वर्तमान की आसक्तियां और भविष्य की अपेक्षाएं या भय हैं। ये आदमी को दुखी करता है। हम इन तीनों से मुक्त रहते हैं। बस जो भगवान ने सामर्थ्य दिया है, उसका सही दिशा में उपयोग करते हैं, जो खुद से बन पाए वो करते हैं। इसलिए मनमस्त फकीरीधारी एक ही धुन जय भारत। किस बात की परवाह है। जीवन अनादि और अनंत है।

Ramdev Baba big statement on Naseeruddin Shah in meerut says people like him cheating with country
बाबा रामदेव
महिलाएं अपराजिता हैं, उनको कोई हरा नहीं सकता
बाबा रामदेव कहते हैं कि महिलाएं तो वैसे ही अपराजिता हैं। उनको कोई पराजित नहीं कर सकता। उन्होंने सोमवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स का पोस्टर मेरठ में लांच किया। शपथ पत्र भी भरा। बाबा कहते हैं कि देश में महिलाओं के सहयोग की जरूरत है। इन्हीं से देश का विकास संभव है। अमर उजाला के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि स्त्री सशक्तीकरण की दिशा में यह पहल बहुत सार्थक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed