फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramadan 2019: Roja does not break from mehandi and You can ask questions on these helpline numbers

मेहंदी लगाने से नहीं टूटता है रोजा, इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर जानें अपने हर सवाल का जवाब

Wed, 08 May 2019 11:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ramadan 2019: Roja does not break from mehandi and You can ask questions on these helpline numbers
सांकेतिक तस्वीर

सहारनपुर में हेल्पलाइन और सोशल मीडिया के जरिए बुधवार को भी रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया गया। एक महिला ने पूछा कि क्या मेहंदी लगाने से रोजा टूट जाता है। मुस्लिम विद्वानों ने जवाब दिया कि मेहंदी लगाने से रोजा नहीं टूटता है। 

विज्ञापन


जमीयत दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व इमाम कारी इसहाक गोरा के नेतृत्व में हेल्पलाइन के जरिए शरीयत के हिसाब से रोजेदारों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। कारी इसहाक गोरा ने कहा कि जो लोग रमजान का ऐहतराम नहीं करते हैं, वह इसकी फजीलत से महरूम हो जाते हैं। इसलिए रोजेदार ऐहतराम करते हुए खुदा की इबादत करनी चाहिए। 
विज्ञापन


सवाल - कंबोह पुल निवासी जाकिर हुसैन ने पूछा कि अब सोशल मीडिया का जमाना है। हर व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन है। ज्यादातर लोग रोजे की हालत में मोबाइल फोन पर गेम खेलते हैं या फिर सोशल मीडिया पर जुड़े रहते हैं। यहां तक की मस्जिद में भी लोग मोबाइल फोन का प्रयोग करते देखे जाते हैं। अब ऐसी सूरत में शरीयत क्या कहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब - जो लोग रमजान का ऐहतराम नहीं करते हैं। वह रमजान की फजीलत से महरूम हो जाते हैं। हम लोगों को यह बात अच्छे से समझ लेनी चाहिए कि रमजान मुबारक पवित्र महीना है। जिसका एक-एक सेकेंड बहुत कीमती है। यह महीना दूसरी चीजों में समय जाया करने का नहीं है। अल्लाह ने रमजान मुबारक का यह महीना जिन लोगों को दिखाया है, वह इसकी कदर करें और खूब इबादत करें। अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा कर खुदा से जितना मांग सकते हैं, उतना मांगे। मस्जिद अल्लाह का घर है। इबादत की जगह इसका ऐहतराम हर व्यक्ति को करना चाहिए।

सवाल- खाताखेड़ी निवासी सुमय्या ने मालूम किया कि वह रोजे की हालत में है। वह अपनी हाथों और सिर पर मेहंदी लगाना चाहती है। उनकी अम्मा कहती है कि उन्होंने सुना है कि रोजे में मेहंदी नहीं लगाते हैं। इससे रोजा टूट जाता है। यह बात कहां तक सही है। 
जवाब- मेहंदी लगाने से रोजा नहीं टूटता है। शरीयत की पुस्तों में आया है कि कोई रोजेदार व्यक्ति जिस्म के किसी भी हिस्से पर मेहंदी लगा सकता है। इससे रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता है और रोजा पूरी तरह सलामत रहता है। 

सवाल- नागल निवासी अबूबकर ने पूछा कि गर्मी और लू की वजह से होंठ फट जाते हैं। वह उन पर वैसलीन लगाना चाहते हैं। क्या रोजे की हालत में ऐसा कर सकते हैं। 
जवाब- रोजे की हालत में होठों पर वैसलीन लगा सकते हैं, लेकिन इस बात का ख्याल रहे कि उसका अंश हलक के अंदर न जाए। 

इन नंबरों पर कॉल कर करें शंकाओं का समाधान 
इमाम कारी इसहाक गोरा ने बताया कि हेल्पलाइन के लिए मोबाइल फोन नंबर 9897399207, 9557757705, 9319462031, 9319309995 शामिल है। इन पर फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए रोजेदार अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed