फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ramabai Ambedkar Jayanti celebrated

Meerut News: रमाबाई अंबेडकर जयंती मनाई

Sat, 07 Feb 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ramabai Ambedkar Jayanti celebrated
गांव नंगला ऐजदी में  रमाबाई अंबेडकर जयंती मनाते हुए। (फलावदा)
फलावदा। रमाबाई अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में क्षेत्र के गांव नंगला एजदी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत समारोह का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

नंगला एजदी में आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन का फूलमाला से स्वागत किया। विनय रतन ने कहा कि देश के हर व्यक्ति को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। भाजपा सरकार में जाति धर्म की राजनीति की जा रही है। आम लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास से दूर किया जा रहा है। विनय रतन ने कहा कि अडानी-अंबानी देश चला रहे हैं। 15 प्रतिशत वाले लोग सत्ता में बैठकर मजा ले रहे हैं। आम जनता परेशान हाल है। इस दौरान रकशान रिजवी, शाहजेब रिजवी, डॉ. ओमप्रकाश, संजीव पाल, अजय गुर्जर, सुरेंद्र रछौती, अब्दुल्ला रिजवी, अली रिजवी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कमरूल अख्तर, हाजी बाबर रिजवी, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed