फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram was recovering in the name of temple construction, caught and sent to jail

राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली कर रहा था वसूली, पकड़कर जेल भेजा

Sun, 06 Sep 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ram was recovering in the name of temple construction, caught and sent to jail
राम मंदिर निर्माण के नाम पर वसूली कर रहा था वसूली, पकड़कर जेल भेजा
विज्ञापन

मेरठ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूली करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले ही आरोपी ने जागृति विहार में ऑफिस खोला था। वह अयोध्या जाने की तैयारी में लगा था।
एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री राजकुमार डूंगर ने शिकायत की थी कि जागृति विहार में श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट के नाम से ऑफिस खोला गया है। जहां अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण में चंदा वसूलने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। मेडिकल पुलिस ने जागृति विहार में छापा मारा और नरेंद्र राणा निवासी कुरालसी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से चार इलेक्ट्रानिक मशीन मिली। उसके जरिये वह लोगों से पैसा लेकर बिल देता था। आरोपी ने ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन भी एक सप्ताह पहले कचहरी से करा लिया था। पुलिस ने बताया 43 लोगों के नाम एक रजिस्टर में मिले हैं, जिनसे चंदे के नाम पर पैसा लिया गया। आरोपी अयोध्या जाने की तैयारी कर रहा था और वहां से भी रजिस्ट्रेशन कराना चाहता था। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र राणा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद का थाने पर हंगामा
नरेंद्र राणा श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट बनाकर चंदा वसूली कर रहा था। इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद (विहिप) को लगी तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए शनिवार को मेडिकल थाने में हंगामा किया। विहिप के महानगर संयोजक अर्जुन राठी ने बताया गढ़ रोड स्थित गांव जिठौली में मंदिर से कुछ लोगों ने यह घोषणा की थी कि वह अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह कहना है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा वसूलने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी उसके साथियों की तलाश कर रही है, जो कि ऑफिस में बैठकर चंदे के नाम पर अवैध वसूली कर रहे थे।

श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा लेने के लिए नहीं है कोई अधिकृत
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद की शनिवार को आयोजित आपात बैठक में प्रांत सह मंत्री राजकुमार डूंगर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अभी तक किसी को भी चंदा लेने के लिए अधिकृत नहीं किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने अभी तक किसी को भी श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने के लिए अधिकृत नहीं किया है। बैंक में जाकर श्रीराम भक्त सीधा संस्था के खाते में दान जमा कर सकते हैं। विहिप ने सभी श्रीराम भक्तों से आग्रह किया है कि अगर कोई श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा मांगता है तो इसकी जानकारी विहिप कार्यकर्ता या स्थानीय थाना पुलिस को दें। संगठन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य ने कहा श्रीराम मंदिर के नाम पर अवैध धंधा चलाने का प्रयास करने वालों की संगठन ने घेराबंदी शुरू कर दी है। महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ ने कहा अगर कोई श्रीराम मंदिर के नाम पर चंदा मांगता है तो इसकी जानकारी संबंधित थाने में दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed