फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram temple not being formed due to vote politics says Giriraj Singh

वोट की राजनीति के कारण नहीं बन रहा राम मंदिर : गिरिराज सिंह 

Mon, 19 Nov 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 19 Nov 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Ram temple not being formed due to vote politics says Giriraj Singh
 राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जहां भी हिंदुओं की जनसंख्या कम हुई है, वहां समरसता खत्म हो रही है। जनसंख्या नियंत्रण कानून देश के अस्तित्व की लड़ाई है। आरोप लगाया कि पंडित नेहरू की भूल से देश में बंटवारा हुआ है। वोट की राजनीति के कारण श्रीराम का मंदिर नहीं बना।   

विज्ञापन


रविवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित ई टैक कंप्यूटर परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जा रहे हैं, अब वहां मंदिर देखने को नहीं मिलते। भारत में तीन लाख से ऊपर मस्जिद  हैं, लेकिन हमें कोई आपत्ति नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राम भक्त बेचैन हैं। कोर्ट को समय नहीं, राजनीतिक दलों में हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन


अब रामभक्तों को ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए, देश को बचाने और देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। जब तक जनसंख्या कानून नहीं बनेगा तब तक लड़ाई को लड़ना है। जिस तरह सरदार पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनवाया और पूजा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी और अयोध्या में भी उसी समय मंदिर बनवा दिया गया होता तो आज भारत की दुर्दशा नहीं होती। पटेल देश के प्रधानमंत्री होते देश की ये दुर्दशा नहीं होती। उनके साथ जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, राकेश आर्य, सुंदर सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed