फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ram Mandir Pran Pratishtha: Sangeet Som will distribute laddu prasad in one lakh houses on 22 January

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा : 22 जनवरी को एक लाख घरों में लड्डू बांटेंगे BJP नेता संगीत सोम, चल रही बड़ी तैयारी

Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Jan 2024 12:06 AM IST
सार

Meerut News : भाजपा के पूर्व विधायक व दिग्गज नेता संगीत सोम 22 जनवरी को मेरठ में एक लाख घरों तक लड्डू का प्रसाद पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कई सौ वर्षों से भक्तों को प्राण-प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha: Sangeet Som will distribute laddu prasad in one lakh houses on 22 January
भाजपा पूर्व विधायक संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम 22 जनवरी को एक लाख परिवारों के घरों में राम नाम के लड्डू का प्रसाद बांटने की तैयारी कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य और आमजन तक भगवान का प्रसाद पहुंचाने के लिए कैंट स्थित आवास पर पिछले चार दिन से तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

संगीत सोम ने बताया कि एक लाख परिवार को प्रसाद बांटने के लिए करीब 100 लोगों की टीम काम कर रही है। संगीत सोम की टीम राम नाम के लड्डू भोग प्रसाद के तौर पर बांटेंगे। चार दिनों से मेरठ के कैंट स्थित आवास पर 15 भट्ठियों पर दिन-रात लड्डू बनाने का काम चल रहा है। पूर्व विधायक संगीत सोम राम भक्तों के साथ मिलकर खुद लड्डू बनाने में लगे हैं।

विज्ञापन

संगीत सोम का कहना है कि पांच-पांच लोगों की टीम लड्डू बांटने का काम करेंगी। कई सौ वर्षों से भक्तों को प्राण-प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार है।

भाजपा नेता संगीत सोम 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर मेरठ में एक लाख लड्डुओं के पैकेट का भोग लगाएंगे। भगवान श्रीराम को भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरठ जिले के हर एक गांव और गली तक भगवान श्रीराम नाम के भोग प्रसाद का वितरित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिसे भगवान श्रीराम बुलाएंगे, वहीं अयोध्या जाकर दर्शन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed