{"_id":"5efc9e345c9e9d695601b124","slug":"rallod-protests-against-the-increased-diesel-prices-by-keeping-the-bike-on-the-bullock-cart","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर बाइक रखकर रालोद ने डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर बाइक रखकर रालोद ने डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन
Wed, 01 Jul 2020 08:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 01 Jul 2020 08:24 PM IST
सार
-डीजल की बढ़ी कीमतों का विरोध में सोनीपत स्टैंड से सदर तहसील तक निकाला जुलूस
विज्ञापन
bullockkart
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बाइक को बैल-बुग्गी पर रखकर कार्यकर्ता सोनीपत स्टैंड से सदर तहसील तक पहुंचे। डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने 11 सूत्री मांगपत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
बुधवार को कार्यकर्ता रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना के नेतृत्व में सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। डीजल की कीमतों से नाराज रालोद नेताओं ने विरोध स्वरूप बाइक को बैल बुग्गी में रखा और कोर्ट रोड से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम लिखित ज्ञापन एसडीएम सदर रामनयन को ज्ञापन सौंपा। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने, यूपी-हरियाणा सीमा विवाद के निपटारे, कोरोना संक्रमण काल में फीस माफ किए जाने, किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने, किसानों और व्यापारियों को कोरोना योद्धा घोषित करने, बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लगाने, नहरों की सफाई, स्कूल बंद रहने तक शिक्षकों को भी जबरन स्कूल नहीं भेजने, किसानों और उद्यमियों को सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, नवाब अहमद हमीद, सतीश चौधरी, नीरज पंडित, प्रमेंद्र तोमर, ओमवीर ढाका, नीरज पंडित, सुबोध राणा, अजहर खान, नरेश त्यागी, राजेंद्र कुमार, रामपाल धामा, करण सिंह टटीरी, अमित जैन, पप्पू पहलवान और धर्मेंद्र काठा मौजूद रहे।