फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rali chauhan meerut

राली चौहान में फिर बिगड़ी 45 बच्चों की हालत

Fri, 18 Sep 2015 03:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Sep 2015 03:05 AM IST
विज्ञापन
rali chauhan meerut
बुधवार को आयरन की गोलियां खाकर बीमार पड़े 70 से ज्यादा बच्चों में करीब 45 बच्चों की हालत बृहस्पतिवार को फिर बिगड़ गई। एकाएक इन बच्चों को मेडिकल अस्पताल लाया गया तो अफरातफरी मच गई। सभी बच्चों को बच्चा वार्ड और इंडोक्रोनॉलोजी वार्ड में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने किसी भी बच्चे को छुट्टी देने से इंकार करते हुए कहा है कि दो-चार दिन तक लगातार ट्रीटमेंट देने के बाद ही इनकी छुट्टी होगी। वहीं, ड्रग विभाग की टीम ने भावनपुर सीएचसी से आयरन की गोलियों के सैंपल लिए हैं, जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण एक-एक करके बच्चों को लेकर पहुंचने लगे। बच्चों को पेट में दर्द, चक्कर आने व उल्टी की शिकायत थी। जिसके बाद बाल रोग विभाग में बेड खाली कराए गए। सूचना पर डॉ. अजित चौधरी, डॉ. तुंगवीर आर्य व डॉ. संजीव कुमार पहुंचे। इन सभी के बीच जूनियर चिकित्सकों ने प्राथमिकता के आधार पर बच्चों का इलाज शुरू कर दिया। जिन बच्चों की हालत ज्यादा सीरियस थी उन्हें बच्चा वार्ड में भर्ती करके ट्रीटमेंट दिया गया। जबकि बाकी बच्चों को इंडोक्रोनॉलोजी के बराबर वाले वार्ड में भर्ती किया गया। बाल रोग विभाग के एचओडी डॉ. अमित उपाध्याय भी अपनी टीम के साथ लगे रहे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में बुधवार सुबह 70 से ज्यादा बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन बच्चों को स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के तहत आयरन की गोलियां खाने को दी गई थीं। इन बच्चों ने गोलियों का सेवन खाली पेट कर लिया था। जो इनकी तबीयत खराब होने का बड़ा कारण रहा। सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज में उपचार देकर बुधवार शाम को ही छुट्टी भी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed