{"_id":"5f24821d8ebc3e63dd0c03d9","slug":"rakshabandhan-campain-of-roadways-started-crowed-in-buses-city-news-mrt494081419","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज का रक्षाबंधन अभियान शुरू, बसों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज का रक्षाबंधन अभियान शुरू, बसों में रही भीड़
विज्ञापन
मेरठ। परिवहन निगम का रक्षाबंधन अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया। इससे बिजनौर, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों में अपेक्षाकृत ज्यादा भीड़ रही। इसमें ईद पर घर जाने वाले काफी लोग शामिल रहे। भीड़ देख रोडवेज अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
कोरोना संक्रमण के चलते परिवहन निगम की बसों में कम यात्री सफर कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेज बंद होने का भी असर निगम की आय पर पड़ रहा है। अधिकारियों को रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया गया। यह पांच अगस्त तक चलेगा। इसके लिए निगम ने सभी रूटों पर चेकपोस्ट स्थापित कर कर्मियों की तैनाती कर दी है। अभियान में 100 अतिरिक्त बसें और पहले से चल रही बसों के 200 फेरे बढ़ाने का निर्णय किया है। भैसाली अड्डे पर बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत आदि जाने वाली बसों में दोपहर बाद यात्रियों की संख्या अन्य दिनों से ज्यादा रही। इसके चलते कुछ लोगों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। हालांकि यह सरकार की गाइडलाइन के खिलाफ है। किसी भी बस में सीटिंग प्लान से ज्यादा यात्री नहीं बैठाए जा सकते हैं। इस बाबत एआरएम भैसाली डिपो राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पिछले दिनों के मुकाबले ज्यादा यात्री दिखे। इनमें ईद पर घर जाने वाले भी शामिल रहे। सोहराबगेट डिपो पर बरेली, मुरादाबाद, आगरा रूट पर जाने वाली बसों में भीड़ रही। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहने से यात्रियों ने शुक्रवार को ही घर निकलने में भलाई समझी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन