{"_id":"5d4d83af8ebc3e6cdb2e9de2","slug":"rakesh-tikait-said-yogi-government-is-not-fulfilling-the-demand-of-farmers-at-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत बोले- किसानों की अनदेखी कर रही है प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत बोले- किसानों की अनदेखी कर रही है प्रदेश सरकार
Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। गन्ना मिलें भुगतान नहीं कर रही और सरकार बकाया की आरसी काट रही है, यह दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में शुक्रवार को चौ. राकेश टिकैत ने मनोज चौधरी के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि किसान हितों के मुद्दों पर सरकार नहीं चेती तो जनपद स्तर पर आंदोलन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि कोई भी सरकार किसानों की सुध नहीं लेती है। यही वजह है कि आजादी के इतने सालों बाद भी किसान बदहाल है। किसानों की स्थिति यह है कि वह खेती से अपने जरूरी खर्च भी नहीं निकाल पाता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे जाति-धर्म से ऊपर उठकर यूनियन को मजबूत करने का काम करें।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विनय कुमार और जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि शीघ्र ही जिले में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
इस दौरान केहर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सोहनवीर सिंह, चौ. बिजेंद्र सिंह, राज सिंह साध, रघुबीर सिंह, मोनू मलिक आदि किसान मुख्य रूप से मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/