फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rakesh tikait in meerut today

मेरठ: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत बोले- वोट की चोट से लेंगे किसानों पर बरसाईं गई लाठियों का बदला

Sun, 07 Nov 2021 05:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Nov 2021 05:20 PM IST
सार

राकेश टिकैत रविवार को मेरठ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पुलिस ने सत्ता के इशारे पर किसानों पर खूब लाठियां बरसाईं। आने वाले चुनाव में किसानों वोट की चोट से इसका बदला लेगा।

विज्ञापन
rakesh tikait in meerut today
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अब अधिक समय नहीं है। किसान किसानों पर बरसाई जाने वाले लौट यो को याद रखा जाएगा।

विज्ञापन

 

कहा कि पुलिस ने सत्ता के इशारे पर किसानों पर खूब लाठियां बरसाईं। आने वाले चुनाव में किसानों वोट की चोट से इसका बदला लेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को दवाई देकर यानी वोट की चोट देकर इलाज किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार दूसरे तरीके दूसरे तरीके से जीतने का प्रयास करेगी, लेकिन किसान हार मानने वाले नहीं हैं। राकेश टिकैत रविवार को मेरठ में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने मेरठ में कहां के पिछले 11 महीने से नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लड़ाई लड़ रहे हैं। अन्य राज्यों के किसान भी हमारे साथ सड़क पर हैं निश्चित तौर पर किसान आंदोलन सफल होगा और किसानों की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि किसान किसी भी स्थिति से डरने वाले नहीं है। यदि सरकार को गलतफहमी है, तो वह निकाल दे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, यह कैसा सबका साथ है। सबका साथ सबका विकास केवल जुमला है, इस पर कैसे विश्वास करें। उन्होंने कहा कि सरकार को कानून वापस लेकर दिवाली का तोहफा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed