{"_id":"62bb41809697ff5a212887fd","slug":"rajyarani-express-train-will-be-canceled-till-one-july-meerut-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Update: अब एक जुलाई तक रद रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, यात्रियों को हो रही बड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Update: अब एक जुलाई तक रद रहेगी राज्यरानी एक्सप्रेस, यात्रियों को हो रही बड़ी परेशानी
Tue, 28 Jun 2022 11:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:29 PM IST
सार
राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को एक बार फिर से रद कर दिया गया है। इस बार राज्यरानी को एक जुलाई तक रद किया गया है। जानिए राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को रद करने का क्या कारण बताया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को एक बार फिर रद कर दिया गया है। अब ट्रेन एक जुलाई तक नहीं चलेगी। इस बार भी कोयले के अधिक रेल यातायात को कारण बताया गया है। 28 अप्रैल से बंद चल रही राज्यरानी को सातवी बार रद करने का आदेश दिया गया है। इस ट्रेन के न चलने से मेरठ से लखनऊ के लिए सिर्फ नौचंदी ट्रेन का ही सहारा है।
विज्ञापन
एक तरफ यात्रियों को सुविधा देने के लिए यात्री सेवा समिति ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान भी रेलवे परामर्शदात्री सदस्य अंकित चौधरी ने अपने ज्ञापन में राज्यरानी एक्सप्रेस के न चलने का प्रकरण उठाया था। इसके बाद भी राज्यरानी को लगातार रद किया जा रहा है। इससे लखनऊ का सफर अब बस से करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों की फौज, लेकिन साधी चुप्पी
मेरठ में तीन राज्यसभा सदस्य, एक लोकसभा सांसद, दो एमएलसी, दो प्रदेश में राज्यमंत्री, तीन विधायक बीजेपी के हैं। इसके बाद भी मेरठ के साथ धोखा है। राज्यरानी ट्रेन का शुभारंभ विशेष तौर पर लखनऊ के लिए कराया गया था। लेकिन दो महीने से बंद चल रही ट्रेन पर कोई भी बोलने को तैयार नही है। एक पत्र भी किसी जनप्रतिनिधि ने रेल मंत्री को नहीं लिखा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन