फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajya Rani Express will leave from Meerut to Lucknow at scheduled time from tomorrow

काम की खबर: सांसद राजेंद्र अग्रवाल की मुहिम लाई रंग, राज्य रानी एक्सप्रेस कल से निर्धारित समय पर जाएगी लखनऊ

Fri, 02 Dec 2022 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Dec 2022 10:11 PM IST
सार

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने तीन महीने के लिए स्थगित राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने का अनुरोध किया था। इस पर रेल मंत्री ने राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Rajya Rani Express will leave from Meerut to Lucknow at scheduled time from tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शुक्रवार को रद्द होने के साथ शनिवार फिर से राज्य रानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होगा। कोहरे के चलते खराब मौसम के कारण रेलवे ने राज्य रानी को 28 फरवरी तक रद्द करने के निर्देश दिए थे। लेकिन रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सांसद राजेंद्र अग्रवाल सांसद ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से राज्य रानी एक्सप्रेस के संचालन की मांग की थी।

विज्ञापन

 
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने तीन महीने के लिए स्थगित राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने का अनुरोध किया था। इस पर रेल मंत्री ने राज्य रानी एक्सप्रेस को चलाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। तीन दिसंबर को निर्धारित समय पर यह ट्रेन लखनऊ जाएगी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया विभाग की ओर से राज्य रानी के संचालन के निर्देश जारी हो गए हैं, सुबह 6ः40 बजे मेरठ सिटी स्टेशन से राज्य रानी रवाना होगी।
विज्ञापन


जबकि रात साढ़े नौ बजे लखनऊ से वापस लौटेगी। प्रतिदिन करीब साढ़े तीन हजार लोग लखनऊ आते-जाते हैं। आरपी सिंह ने बताया सभी रिजर्वेशन रद्द हो गए थे, ऐसे में जनरल टिकट लेकर ही यात्रियों को जाना होगा। मेरठ से लखनऊ यात्रा करने वालो के लिए राज्यरानी के संचालन से लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed