फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं थम रहे बहनों के आंसू... बेटे की हत्या पर मां बेहोश, रह गया जिंदगीभर का गम, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Aug 2018 08:44 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 26 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Raju's murder in Meerut and now sad in the life of sisters
विलाप करते परिजन और नीचे राजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन से पहले भाई की हत्या से बहन पिंकी और सरेश का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भाई से हुई अंतिम बातों को बताकर बिलख रही थीं। वहीं मां भी रोते हुए बेहोश हो जाती। बहन सरेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह राजू ने कहा था कि बहन मेरे लिए सुंदर सी राखी खरीद लेना। वह राखी खरीद भी लाई थी। लेकिन उसके भाई की कलाई उससे सदा के लिए दूर हो गई। यह घटना यूपी के मेरठ जिले में गंगानगर थाना क्षेत्र की है।

अफसर बनना चाहता था

Raju's murder in Meerut and now sad in the life of sisters
आरोपियों के खिलाफ इंचौली थाने में तहरीर देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि उसके भाई को फोन करने वालों ने ही उसकी हत्या की है। परिजनों के अनुसार जब वे मौके पर पहुंचे थे तो राजू सड़क पर पड़ा था और सिर में उसकी शर्ट बंधी थी। राजू हाथ से इशारा कर रहा था। दोनों बहनों ने रोते हुए कहा कि हमारे भाई को मारकर रक्षाबंधन का त्योहार खत्म कर दिया।

Raju's murder in Meerut and now sad in the life of sisters
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के मुताबिक राजू विनम्र स्वभाव का था। गांव में आज तक उसे किसी से गलत बात बोलते हुए नहीं देखा। पीतम सिंह के मुताबिक उनके दो बेटी पिंकी, सरेश और छोटा बेटा अमित है। अमित और उसकी पत्नी दोनों यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। राजू अफसर बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा था। उसने शादी से भी मना कर दिया था। जबकि उसके छोटे भाई और बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raju's murder in Meerut and now sad in the life of sisters
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हत्या की उलझी है गुत्थी
एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ सदर देहात जितेंद्र सरगम के अनुसार हत्या के कारणों की गुत्थी अभी उलझी हुई है। केवल बुग्गी की टक्कर से छात्रा घायल होने पर परिवार हत्या कर दे, ऐसी संभावना कम है।

विज्ञापन
Raju's murder in Meerut and now sad in the life of sisters
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
राजू की जेब से ढाई हजार रुपये और उसका मोबाइल गायब था। सवाल हैं कि राजू अचानक से छात्रा के परिजनों को पैसे देने क्यों जाता और बदमाश उसका मोबाइल क्यों ले जाते। राजू के फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है। लूट की संभावना पर भी जांच चल रही है। एफआईआर पर आरोपी जगन्नाथ हिरासत में है। लेकिन पूछताछ में फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं निकल रही। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed