फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rajtilak hote hi gunje shriram ke jaikare

राजतिलक होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 24 Oct 2018 12:28 AM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 24 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
rajtilak hote hi gunje shriram ke jaikare
meerut - फोटो : meerut
श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर की ओर से दालमंडी में राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। राजतिलक देखकर दर्शक गदगद हो गए। श्रीराधा कृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारी और श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी व दर्शकों ने भगवान का राजतिलक किया। इससे पहले श्री राम का भव्य डोला श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होकर सुभाष बाजार थाना कोतवाली के पीछे से होते हुए तोपची वाड़ा, गुदरी बाजार, सराफा, कबाड़ी बाजार होते हुए दाल मंडी पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

राजतिलक संपन्न होने के बाद भगवान राम का रथ दालमंडी से सराफा बाजार, कागजी बाजार, शीश महल होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट पहुंचा। इस दौरान बैंडबाजों से धार्मिक धुन निकल रही थी। जिससे पूरा शहर श्रीराम मय हो गया। लीला का मंचन घनश्याम शास्त्री के निर्देशन में ब्रज बहुला वन लीला संस्थान के कलाकारों ने किया। इस अवसर पर पीयूष शास्त्री, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, महामंत्री मनोज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष महेश बाली, विकास चौबे, जितेंद्र मणि, संजीव गुप्ता एडवोकेट, प्रतीक जिंदल, अशोक अग्रवाल, सुशील गर्ग, पवन मित्तल, अंकित गुप्ता, अपार मेहरा, सर्वेश रस्तोगी, अंकुर अग्रवाल, अंकेश अग्रवाल, चांद गुप्ता, रामकुमार, प्रद्युमन गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन



बैंडबाजों संग निकाली हनुमान शोभायात्रा
मेरठ।
श्री हनुमान शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीराम भक्त हनुमान की 28वीं शोभायात्रा निकाली गई। इसमें में हनुमान जी का भव्य रथ आकर्षण का केन्द्र रहा। इनके अलावा शोभायात्रा में काली का अखाड़ा रहा। मां दुर्गा महिषासुर वध और हनुमान जी के भक्तों के नृत्य की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजों की धार्मिक धुन से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा सदर स्थित श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर से शुरू होकर नया बाजार, छावनी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, हिमांशु गौड़, कोषाध्यक्ष अनुभव जैन, मुख्य संयोजक ललित अग्रवाल, उपाध्यक्ष मानव शर्मा, अंकित गुप्ता, विवेक गौड़, अनिल भारद्वाज, लकी अग्रवाल, अनुपम कंसल, राजीव शर्मा, दिवाकर गोयल, लोकेश पाल, संजय गुप्ता, शाह जी सुर्वे, सुशील बाबा, सुधीर वर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed