फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajdeep murder case: family said - both friends have committed the murder

राजदीप हत्याकांड : परिजन बोले- दोनों दोस्तों ने ही की है हत्या

Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Rajdeep murder case: family said - both friends have committed the murder
राजदीप हत्याकांड : परिजन बोले- दोनों दोस्तों ने ही की है हत्या
विज्ञापन

मेरठ। घायल अवस्था में राजदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे दोनों दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह कभी हमला होने तो कभी राजदीप के घायल पड़ा होने की बात कह रहे हैं। उनसे लगातार पूछताछ जारी है। राजदीप के परिजनों का आरोप है कि इन दोनों युवकों ने ही हत्या की वारदात की है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों दोस्तों ने बताया कि वह लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुंडा गांव के मार्ग पर खडे़ थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें राजदीप घायल हो गया। उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों दोस्तों की बाताें में विरोधाभास है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इससे पहले इन्होंने पूछताछ में बताया था कि वह कबड्डी प्रतियोगिता देखकर गांव लौट रहे थे। कुंडा गांव के मार्ग पर राजदीप उन्हें लहूलुहान पड़ा मिला था, जबकि परिजनों का आरोप है कि इन्हीं दोनों युवकों ने राजदीप की हत्या की है। पुलिस देर रात तक आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी रही और कारण तलाशती रही। सीएचसी के चिकित्सक के अनुसार, किसी धारदार हथियार से सीने तथा पीठ पर वार कर राजदीप को मौत के घाट उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना आशीष शर्मा का कहना है कि दोनों युवकों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। दोनों युवकों के फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। प्रिंट का मिलान कराया जा रहा है, ताकि साक्ष्य के तौर पर मजबूत कार्रवाई की जा सके। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दो भाई और दो बहन
राजदीप के दो भाई तथा दो बहने हैं। भाई-बहनों में राजदीप सबसे छोटा था। बड़ा भाई आकाशदीप पॉलिटेक्निक कर रहे हैं। पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों का कहना है कि राजदीप का किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार की भी किसी से रंजिश नहीं है।

दोनों युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। फलावदा पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed