फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rajasthan police searching for onions missing truckand his driver in Meerut

प्याज के लापता ट्रक की तलाश में मेरठ की गलियों की खाक छान रही राजस्थान पुलिस

Tue, 08 Oct 2019 01:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan police searching for onions missing truckand his driver in Meerut
प्याज - फोटो : अमर उजाला

चार दिन से लापता ट्रक चालक की तलाश में राजस्थान पुलिस मेरठ की गलियों में खाक छान रही है। प्रदेश की पुलिस ने मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में कई जगह दबिश दी। हालांकि पुलिस को मौके से कुछ भी हाथ नहीं लगा लेकिन लोहियानगर मंडी से आरोपी के दो साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


राजस्थान के सांगोर महार मंडी में ट्रांसपोर्टर प्रदीप कुमार के ट्रक चलते हैं। चार अक्टूबर को प्रदीप ने मेवगढ़ी मजीदनगर निवासी फिरोज उर्फ पप्पू को ट्रक में प्याज लादकर दिल्ली गाजीपुर मंडी भेजा। कई दिन तक फिरोज से संपर्क नहीं होने पर प्रदीप ने महार थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। 

विज्ञापन

सोमवार को राजस्थान पुलिस ने फिरोज के घर दबिश दी। वहां फिरोज नहीं मिला। अब फिरोज की लोकेशन लोहियानगर मंडी में मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। काफी तलाशने के बाद फिरोज के साथी शिखर और इदरीश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। 

उन्होंने खुलासा किया कि फिरोज ने उनके कहने पर प्याज का सौदा एक आढ़त से कर दिया था। पुलिस दोनों को लेकर जाने लगी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों आढ़ती द्वारा 80 हजार रुपये और बचा माल लौटाने के बाद पुलिस लौट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed