बर्थडे स्पेशल: इस पाकिस्तानी अभिनेत्री के लिए मुसलमान बनने को तैयार थे राजा चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी का जन्म 1975 को यूपी के मेरठ में 23 जुलाई को हुआ था। वह 43 साल के हो गए हैं। राजा चौधरी पाकिस्तानी एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे। यही नहीं, राजा चौधरी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के लिए अपना सरनेम तक बदलने को भी तैयार थे। राजा ने एक ईवेंट के दौरान खुलासा किया था कि वह 'दाल में कुछ काला है' फिल्म की मुख्य अभिनेत्री को लंबे समय से पसंद करते रहे हैं और उससे शादी करना चाहते थे आइए जानते हैं कि आखिर कौन है वह एक्ट्रेस जिसके लिए राजा ने श्वेता तिवारी को तलाक दे दिया :-
इसलिए चर्चा में रहे
आपको जानकर हैरानी होगी कि राजा ने यह बयान ऐसे समय में दिया था जब वह श्वेता तिवारी से शादी कर चुके थे। राजा उस वक्त काफी सुर्खियों में रहे जब उन्होंने 23 दिसंबर 1998 को 19 साल की श्वेता तिवारी से शादी की थी। इस शादी के तीन साल बाद ही श्वेता ने टीवी एक्ट्रेस तौर पर धारावाहिक 'कहीं किसी रोज' से डेब्यू किया। साल 2000 में श्वेता ने एक बेटी पलक को जन्म दिया लेकिन बेटी के जन्म के बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई।
पत्नी ने लगाए थे घरेलु हिंसा के आरोप
साल 2001 में श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा, मार पीट करने और उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए। 9 साल बाद 2007 में राजा चौधरी से तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2008 में राजा चौधरी पर बिग बॉस सीजन 2 में घर के भीतर शराब के नशे में लोगों से बदतमीजी करने का आरोप भी लगा था। हालांकि,राजा चौधरी ने मीडिया के सामने श्वेता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी कर ली।
वीना मलिक से शादी करना चाहते थे राजा
साल 2012 में राजा चौधरी ने एक ईवेंट के दौरान कहा था कि वह पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक को काफी पसंद करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। दरअसल जून 2012 में राजा चौधरी मुंबई में फिल्म दाल में कुछ काला है कि म्यूजिक लॉन्च में शामिल हुए थे। जहां कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के लिए राजा मलिक बनने में भी परेशानी नहीं है। गौरतलब है कि इस फिल्म में वीना मलिक और राजा चौधरी अहम भूमिका में थे।
वीना से नहीं बल्कि इनसे की शादी
हालांकि, श्वेता तिवारी से तलाक लेने के बाद कई साल सिंगल रहने के बाद उन्होंने श्रद्धा नाम की लड़की को भी डेट किया लेकिन कुछ ही दिन बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। फरवरी 2015 में राजा चौधरी ने दिल्ली की श्वेता सूद से दूसरी शादी कर ली।
फिलहाल संभाल रहे हैं अपना बिजनेस
राजा चौधरी फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वह अभिनेता होने के साथ साथ भोजपुरी फिल्मों के डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह एक बिजनेसमैन भी हैं। दिल्ली में उनकी कार केयर किट बनाने वाली खुद की कंपनी है।