बारिश का कहर: मेरठ के कई इलाकों में भारी जलभराव, टूटी सड़कें हुईं जानलेवा, पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी
मेरठ में दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश खूब कहर बरपा रही है। जहां कई इलाकों में जलभराव हुआ है तो वहीं टूटी सड़कें भी जानलेवा हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी बारिश लागातर कहर बरपा रही है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश रात भर रुक-रुककर होती रही। शुक्रवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर बढ़ता चला गया, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और बिजनौर आदि जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। बारिश का अभी 24 से 48 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।
मेरठ में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सितंबर में अब तक 155 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। हालांकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) कम होने से शहर की हवा भी शुद्ध हो गई है।
बता दें कि लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। जहां बारिश ने परेशानी भी बढ़ा दी है तो वहीं टूटी सड़कें भी जानलेवा बन गई हैं। गुरुवार दोपहर गोलाकुआं में गड्ढे में ई-रिक्शा पलट गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। उधर, फाल्ट होने से कई स्थानों पर बिजली गुल रही।
यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबान
इसके अलावा मेरठ में कई इलाकों में भारी जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गोलाकुआं, नूर नगर, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, मलियाना और तारापुरी समेत कई क्षेत्रों में भारी जलभराव हुआ है।
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले 48 घंटे तक पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मेरठ का एक यूआई 32 दर्ज किया गया।