{"_id":"5cab7a82bdec22140559bf23","slug":"rain-and-hailstorm-in-western-up-increased-the-concern-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी किसानों की चिंता
Mon, 08 Apr 2019 10:18 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गेंहू की फसल गिर गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट तहसील क्षेत्र में सोमवार को आई आंधी एवं तूफान से किसानों के खेतों में फसलें नीचे गिर गई। इसमें वर्षा के साथ ओले पड़ने से किसान चिंतित है।
विज्ञापन
सोमवार को क्षेत्र में तूफान व वर्षा के साथ साथ ओले भी पड़ने से किसानों की गेहूं, जौ एवं सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों के खेतों में लहराती फसलें भी नीचे गिर गई। किसान रणजीत सिंह, सुरेशपाल, केहर सिंह, अवनीश, सुखपाल, योगेंद्र सिंह, नितिन कुमार, सर्वेश कुमार, मो. अहसान, हाजी मुकर्रम, खुर्शीद, माजिद आदि का कहना है कि पिछले छह माह से जिस फसल को वह बैंक एवं समिति से कर्ज उठा भारी लागत लगाकर तैयार करने में लगे हुए थे, अब उसके गिरने और पानी में भीगने से खराब होने की आशंका है। खीरा, लौकी, तोरी सहित लगाई गई सब्जियों को भी ओले से भारी नुकसान पहुंचा है। उनके खेतों में खड़े पेड़ भी तूफान की चपेट में आने से धराशाई हो गए।
विज्ञापन
उधर, तूफान से विकास खंड साढ़ौली कदीम मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी निवास पर बने गाड़ी के गैराज के पास ही पेड़ गिरने से टीन शेड ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय गैराज में कोई भी वाहन या सामान नही था। वहीं गंदेवड चिलकाना रोड पर गांव घघरौली के पास विद्युत की एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे कुछ समय यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
शाकंभरी क्षेत्र में सुबह आए तेज तूफान के साथ आई बारिश के बाद किसानों और आम बाग मालिकों के चेहरे पर चिंता की लकीरें है। बता दें कि घाड़ क्षेत्र में इस बार गेहूं की फसल अच्छी होने के आसार थे। किसानों के चेहरे खिले हुए थे। परंतु आज सुबह आए आंधी तूफान के बाद आई बारिश से गेहूं की खड़ी फसल नीचे गिर गई और आम का बाग भी झड़ गया। आम बाग मालिकों और किसानों की चिंता इससे बढ़ गई है। क्षेत्र के किसान धर्मेंद्र चौहान, अकबर अली, नेमचंद चौहान, आम बाग ठेकेदार बॉबी गुप्ता, दीपक गुप्ता, बाग मालिक राजेंद्र गुप्ता, खुर्शीद प्रधान आदि का कहना है कि गेहूं और आम के बाग को काफी नुकसान हुआ है। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में धूल भरी आंधी चलने से किसान चिंतित नजर आए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/