फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rain again come in meerut

माह के अंत में बारिश ने फिर दी दस्तक, मौसम के बदलें तेवर

Tue, 28 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
rain again come in meerut
मेरठ। पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से मौसम फिर बिगड़ने लगा है। सोमवार सुबह से ही आसमान में घटा छाई रही। दोपहर बाद कुछ ही देर के लिए सूरज नजर आया। शाम को सर्द हवा चलने के साथ बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 28 व 29 जनवरी को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जनवरी माह के अंत में फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी उप्र में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की मौसम वैज्ञानिक संभावना जता रहे है। 29 जनवरी को तेज बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी और ठंड बढ़ेगी। इसके बाद मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन हवा की रफ्तार बरकरार रहेगी। सोमवार को शहर से देहात तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रतिघंटा रही। रविवार की अपेक्षा सोमवार को दिन के तापमान में 2 डिग्री व रात के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

खराब हुई हवा की गुणवत्ता
मोदीपुरम। हवा की रफ्तार मंद पड़ने से एक्यूआई पर प्रभाव पड़ा। सोमवार को मेरठ में जयभीमनगर का एक्यूआई सबसे अधिक 358 पर पहुंच गया। जबकि गंगानगर 265, पल्लवपुरम 281 व मेरठ का एक्यूआई स्तर 296 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अभी 24 से 48 घंटे तक पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। दिन में तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान फिर से बढे़गा। हवा कम होने से सुबह के समय कोहरा भी छाने के आसार हैं।
डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed