{"_id":"5955edcb4f1c1b083a8b48d1","slug":"railway-minister-replies-to-tweet-waiter-dismissed-on-tip-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में वेटर के टिप मांगने पर यात्री का रेल मंत्री को Tweet, वेटर बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में वेटर के टिप मांगने पर यात्री का रेल मंत्री को Tweet, वेटर बर्खास्त
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
रेल मंत्री सुरेश प्रभु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में टिप मांगने पर यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट करके वेटर की शिकायत कर डाली। शिकायत के तुरंत बाद ही रेलवे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में अधिकारियों की टीम ने यात्री के कोच में पहुंचकर न सिर्फ माफी मांगी बल्कि आरोपी वेटर को बर्खास्त करते हुए रास्ते में ही ट्रेन से उतार दिया। यह घटना यात्रियों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह ट्रेन संख्या 12017 शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन के मेरठ पहुंचने पर सभी यात्रियों को नाश्ता वितरित किया गया। इसके बाद एक वेटर ने सभी यात्रियों से बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए टिप मांगना शुरू कर दिया। वेटर के टिप मांगने पर ट्रेन के कोच सी-38 में सफर कर रहे दिल्ली निवासी यात्री एसबी त्रिपाठी ने वेटर को टिप तो दी, लेकिन चंद मिनट बाद ही रेलमंत्री को ट्वीट कर वेटर की शिकायत कर डाली। यात्री के ट्वीट करते ही रेलवे के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली कंट्रोल रूम से निर्देश मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों की एक टीम ट्रेन के कोच में पहुंची। अधिकारियों ने यात्री से माफी मांगी और आरोपी वेटर को बर्खास्त कर दिया। ट्रेन के सहारनपुर जंक्शन पर पहुंचने के बाद आरोपी वेटर विजय को ट्रेन से नीचे तक उतार दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/