{"_id":"5d571b6e8ebc3e89e748f079","slug":"railway-inquiry-service-will-be-closed-for-three-hours-today-meerut-news-mrt438511839","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज तीन घंटे बंद रहेगी रेलवे पूछताछ सेवा, गोल्डन टेंपल और नौचंदी एक्सप्रेस का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज तीन घंटे बंद रहेगी रेलवे पूछताछ सेवा, गोल्डन टेंपल और नौचंदी एक्सप्रेस का समय बदला
Sat, 17 Aug 2019 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
स्टेटिक और डायनामिक डाटाबेस कंप्रेशन गतिविधियों के चलते 17 अगस्त की रात 11:45 से 18 अगस्त की सुबह 3 बजे तक कंप्यूटर आरक्षित प्रणाली बंद रहेगी। पीआरएस से चलने वाली सभी सेवाएं तीन घंटे 15 मिनट के लिए बंद रहेंगी। इस समय में आरक्षण कार्य, इंटरनेट बुकिंग सेवा, दूरभाष संख्या-139 पर पूछताछ बंद रहेगी।
विज्ञापन
गोल्डन टेंपल और नौचंदी एक्सप्रेस का समय बदला
मेरठ। उत्तर रेलवे द्वारा वर्ष 2019-20 की जारी नई समय-सारिणी में 13 ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। इसमें मेरठ से गुजरने वाली नौचंदी और गोल्डन टेंपल मेल भी शामिल हैं। मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल अब सहारनपुर रात 11:10 पर पहुंचकर 11:20 पर रवाना होगी। पहले यह ट्रेन वहां से 11:25 चलती थी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रयागघाट से चलकर वाया मेरठ, सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब मुजफ्फरनगर सुबह 9 बजे पहुंचकर 9:02 बजे चलेगी। सहारनपुर से चलकर वाया मेरठ, प्रयागघाट को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर शाम 5:55 बजे पहुंचकर 5:57 बजे मेरठ की ओर रवाना होगी। यह ट्रेन पहले मुजफ्फरनगर स्टेशन पर पांच मिनट रूकती थी।
विज्ञापन