{"_id":"62252143472be754ec5ee1b5","slug":"railway-gateman-save-women-life-meerut-news-mrt57950615","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैनी एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, रेलवेकर्मी ने ट्रेन रूकवाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैनी एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, रेलवेकर्मी ने ट्रेन रूकवाकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जैनी एक्सप्रेस के सामने कूदी महिला, गेटमैन ने ट्रेन रुकवाकर बचाई जान
मेरठ। परतापुर रेलवे फाटक के पास रविवार सुबह 11.30 बजे एक बैंककर्मी की पत्नी उज्जैनी एक्सप्रेस के करीब आते ही उसके सामने कूद गई। उसे यह करता देख रेलवे के गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रुकवाकर महिला की जान बचा ली। बाद में जीआरपी और परतापुर थाना पुलिस की टीम पहुंची। बताया गया कि पति से विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। बाद में महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
परतापुर रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर यह महिला काफी देर से ट्रेन के आने का इंतजार कर रही थी। जब ट्रैक पर आ रही उज्जैनी एक्सप्रेस का हार्न बजा तो यह महिला आगे की ओर कूद गई। महिला को यह करते देख रेलवे गेटमैन न्यायमूर्ति मीणा ने तत्काल लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोकने का इशारा किया। ट्रेन चालक ने भी ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान गेटमैन ने महिला को वहां से हटाया और उसकी जान बचाई। यह भी गनीमत रही कि फाटक के पास होने के कारण ट्रेन की गति कुछ कम थी।
घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी टीम पहुंची। बाद में परतापुर थाना पुलिस भी आ गई। पूछताछ में पता चला कि महिला रिठानी के पास शंकर नगर निवासी महेश कुमार की पत्नी रूपा है। महेश बैंक कर्मचारी है। कुछ दिन से पति और पत्नी में विवाद चल रहा है। इसके चलते महिला ने यह कदम उठाया। वहीं, इस्पेक्टर जीआरपी विजय कांत ने पति को फोन कर प्रकरण की जानकारी दी। परिजन जीआरपी थाने पहुंचे। यहां पति और अन्य लोगों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार भी है। महिला को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।