फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raids were conducted on houses for Salim's murderers

सलीम की हत्यारोपियों के लिए घरों पर दी दबिश

Sun, 03 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Raids were conducted on houses for Salim's murderers
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हाशिमपुरा पुलिस चौकी के पास बुधवार को गैंगस्टर सलीम उर्फ दीवाना उर्फ मोगली की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस नाकाम है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी, लेकिन ताला लगाकर भाग गए हैं।
विज्ञापन

सलीम प्रॉपर्टी डीलर था। बुधवार को एक जमीन का बैनामा कराना था। बैनामा से पहले लिखापढ़ी के लिए सलीम बुधवार को कचहरी गया था। वहां पर बैनामा लिखाई और टाइप का काम कराया। लिसाड़ी गेट के शालीमार गार्डन निवासी साजिद भी बैनामा लिखवाने में उसके साथ गया था। वह अपनी बाइक पर था। दोनों बदमाश भी कचहरी से ही पीछा कर रहे थे। जब सलीम हाशिमपुरा चौकी के पास पहुंचा तो तभी पीछे चल रहे बाइक सवार बदमाशों ने सलीम की कमर में पीछे से गोली मार दी थी। गोली पीठ से लगकर सीन से पार निकल गई थी। सलीम बाइक समेत वहीं गिर गया था। सलीम को प्यारेलाल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सर्विलांस, स्वॉट टीम और सिविल लाइन थाने की टीम जांच के लिए लगाई है। भाई उस्मान ने सिविल लाइन थाने में नदिया, आरिफ उर्फ गुड्डू, अहसान और मेहराज कलिया निवासी लिसाड़ी गेट व लोहिया नगर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बीटीएस के माध्यम और सीडीआर से भी जांच चल रही है। जिसके आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी। मुखबिर तंत्र पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed