रेड लाइट एरिया में छापेमारी, पुलिस अफसरों ने दो नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक सामाजिक संस्था की सूचना पर पुलिस ने कबाड़ी बाजार में छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान कोठों से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। एक कोठा संचालिका को हिरासत में लिया और एक फरार हो गई। दोनों लड़कियों को एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट को सौंपा गया है।
एसपी सिटी रणविजय सिंह के निर्देश पर गुरुवार शाम देहलीगेट थाने की पुलिस ने कबाड़ी बाजार में छापा मारा। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने सबसे पहले कोठा संचालिका सरिता को हिरासत में लेकर वहां से एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया।
इसके बाद दूसरे कोठे पर तलाशी ली। यहां से भी एक नाबालिग को मुक्त कराया। लेकिन कोठा संचालिका पुष्पा पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गई। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कबाड़ी बाजार में कुछ नाबालिग लड़कियों को लाया गया है। सर्च अभियान के लिए संकल्प संस्था से संपर्क किया गया। उनके पदाधिकारियों को साथ लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि मुक्त कराई गईं दोनों लड़कियों को दो माह पहले राजस्थान के माधोपुर से लाकर बेचा गया था। फिलहाल उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की सुपुर्दगी में दिया गया है। छापेमारी के दौरान देहलीगेट थानाध्यक्ष विजय कुमार, एसएसआई दिलशाद अहमद, मनोज, विनय कुमार के अलावा संकल्प संस्था की अध्यक्षा अतुल शर्मा मौजूद रहीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/