फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raid in hotal, eight traders got caught playing gambling

होटल में छापेमारी, आठ कारोबारियों को जुआ खेलते दबोचा

Mon, 09 Oct 2017 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 09 Oct 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
Raid in hotal, eight traders got caught playing gambling
मुंह छिपाते पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ की ब्रह्मपुरी पुलिस ने देर रात दिल्ली रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर शहर के आठ कारोबारियों को जुआ खेलते पकड़ा। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के अनुसार होटल संचालक को छोड़कर बाकी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई।  

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार शनिवार देर रात सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड के होटल सैडल वुड में जुआ चल रहा है। छापे के दौरान होटल के कमरा नंबर 305 से आठ लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया गया। इनके पास से एक लाख 26 हजार 680 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। पकडे़ गए लोगों में अतुल अग्रवाल निवासी सदर बाजार, ऋषभ निवासी सदर बाजार, कुसांग निवासी वेस्टर्न कचहरी रोड, राजा साहेब सिंह अरोड़ा निवासी सोतीगंज सदर बाजार, राजेश गोयल निवासी सदर बाजार, अंकुश अग्रवाल निवासी शिवाजी कॉलोनी सदर बाजार, करन अरोरा निवासी शास्त्रीनगर बी ब्लॉक और होटल संचालक कनिष्क चड्डा निवासी देवपुरी हैं। इन आरोपियों को छुड़ाने के लिए रसूखदार रात भर सिफारिशें लगाते रहे। लेकिन थाना पुलिस ने एसपी सिटी के आदेश कहकर छोड़ने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : तीन माह से चल रहा था सेक्स रैकेट, दो युवती समेत 8 को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े घरानों से, बरामदगी मामूली

Raid in hotal, eight traders got caught playing gambling
आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी साहेब सिंह अरोड़ा के परिवार का सोतीगंज में फाइनेंस का बड़ा कारोबार है। अतुल अग्रवाल का बिल्डिंग और फाइनेंस का कारोबार है। उनका एक पेट्रोल पंप भी बताया जा रहा है। ऋषभ का बागपत अड्डे पर मोटर पार्ट्स का बड़ा काम है। कुसांग के परिवार का बेगमपुल पर होटल है। करन अरोड़ा का दिल्ली रोड पर आटो पार्ट्स का बड़ा व्यापार बताया गया है। एसओ का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने बरामद रकम की वीडियोग्राफी की है।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की रात भर सिफारिशें आईं। लेकिन थाने से जमानत नहीं दी गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले भी ऐसे मामलों में थाने से जमानत नहीं दी। कोर्ट में ही भेजा गया। शहर में जुआ-सट्टा नहीं चलने दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed