{"_id":"6030f0dd8ebc3ee95c52bcfc","slug":"raid-in-a-cold-drink-factory-and-theft-caught-of-one-lakh-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोल्ड ड्रिंक की फैक्टरी में छापा, मचा हड़कंप, पकड़ी गई जीएसटी की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोल्ड ड्रिंक की फैक्टरी में छापा, मचा हड़कंप, पकड़ी गई जीएसटी की चोरी
Sat, 20 Feb 2021 04:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Feb 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शनिवार को एक कोल्ड ड्रिंक की फैक्टरी में छापेमारी की गई। छापेमारी में जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर हुई।
विज्ञापन
करनाल मार्ग पर देवरी गांव के सामने फैक्टरी चलाई जा रही थी। वहीं स्थानीय व्यक्ति ने डीएम से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद डीएम के आदेश पर शनिवार को एसडीएम सरधना अमित भारतीय, एसीएम सुनीता सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर ओपी वर्मा सहित अधिकारियों ने प्रिस्का ग्लोबल कोल्ड ड्रिंक फार्म पर छापेमारी की।
विज्ञापन
वहीं छापेमारी के बाद फैक्टरी में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कंकर खेड़ा पुलिस भी अधिकारियों के साथ रही। ज्वाइंट कमिश्नर ओ.पी वर्मा ने बताया कि मौके पर एक लाख 15 हजार रुपये जीएसटी जमा करा ली गई है और पूरी तरह इस फर्म की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: प्रियंका का हमला, कहा- सरकार ने किया बॉर्डर पर बेटों को भेजने वाले किसानों का अपमान
बता दें कि यह फर्म बुढ़ाना के राहुल त्यागी की बताई जा रही है। यह फैक्टरी कब से चल रही थी इसकी भी जानकारी की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/