फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   rahul gandhi is going to Saharanpur and without permission of administration

हिंसा पीड़ितों से यूपी बॉर्डर पर मिलकर लौटे राहुल, बोले- यूपी भी कश्मीर बनने की राह पर

Sat, 27 May 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 27 May 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi is going to Saharanpur and without permission of administration
- फोटो : ani

जातीय हिंसा से झुलस रहे सहारनपुर के लोगों का हाल जानने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आज कश्मीर जल रहा है और यही हाल यूपी का है। इस दौरान राहुल ने मोदी और योगी सरकार पर तीखे प्रहार किए। 

विज्ञापन


हालांकि राहुल गांधी सहारनपुर नहीं जा सके। उन्हें बॉर्डर पर ही रोक लिया गया। यहीं उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। इससे पहले काफी देर तक यमुना पुल पर उनकी प्रशासनिक अधिकारियों से बहस होती रही।
विज्ञापन


प्रभावित गांव में पहुंचने की मांग पर अड़े राहुल गांधी को रोकने के लिए प्रशासन ने भी ऐडी चोटी तक का जोर लगा दिया। इसके बाद प्रशासन के अाग्रह पर वह वापस लौटे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी को सहारनपुर जाने से रोकने के लिए यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को खारिज करते हुए उन्हें यहां कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद राहुल गांधी सहारनपुर पहुुंच गए हैं, जहां प्रशासन ने पीड़ित परिवारों से राहुल गांधी के मिलवाने की व्यवस्था की थी।


राहुल को नहीं दी हैलिकॉप्टर लैडिंग की इजाजत 
शब्बीरपुर में हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की मनाही के चलते राहुल सड़क के रास्ते वहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि कांग्रेसियों ने बाकायदा उनका कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उधर, जिला प्रशासन राहुल गांधी को सहारनपुर की सीमा से बाहर रोकने के लिए मजबूत योजना बनाने में जुट गया है।

सिर्फ वाहवाही लूटने में लगी है सरकार- राहुल

rahul gandhi is going to Saharanpur and without permission of administration
राहुल गांधी
पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर सुलग रहा है। यहीं हालात यूपी के भी बन रहे हैं।

सरकार किसी मसले पर सफल नहीं है। सिर्फ वाहवाही लूटने में लगी है। तीन साल मे यूपी में एक भी रोजगार नहीं मिला है। कानून व्यवस्था की ‌ स्थिति बद से बदतर हो गई है।

राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि आज के हिन्दुस्तान में गरीब-कमजोर के लिए कोई जगह नहीं हैं। दलितों को दबाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं सहारनपुर जाना चाहता था, मुझे जाने नहीं दिया गया। मुझे प्रशासन ने कहा है इसलिए मैं वापस जा रहा हूं, जैसे ही यहां समस्या ठीक होगी, वो मुझे गांव में ले जाएंगे। 

 

ये है पूरा मामला

rahul gandhi is going to Saharanpur and without permission of administration
सहारनपुर में भड़की हिंसा की पूरी कहानी - फोटो : SELF
दरअसल, महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर पांच मई को शब्बीरपुर जातीय संघर्ष हो गया था। इसके बाद शुरू हुई सियासत में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, रालोद के महासचिव जयंत चौधरी सहित कई लोग पहुंचे।

23 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती गांव पहुंची थी। उनकी सभा से लौटते लोगों पर हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था और इसमें एक युवक की मौत हो गई। 

इसके बाद शासन ने शब्बीरपुर में किसी भी बाहरी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अचानक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति मांगी तो प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed