फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Raging case in CCSU Meerut, 6 students suspended

मेरठ: सीसीएसयू में रैगिंग का मामला, 6 छात्र निलंबित, मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Oct 2018 04:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 07 Oct 2018 04:40 AM IST
विज्ञापन
Raging case in CCSU Meerut, 6 students suspended

सीसीएसयू के केपी हॉस्टल में बीजेएमसी के छात्र से रैगिंग को लेकर शनिवार को मंडल और छात्रावास अधीक्षकों की बैठक की गयी। कैलाश प्रकाश छात्रावास में छात्र दीपक द्वारा सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर 6 छात्रों की पहचान कर उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं, मेडिकल पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र किशन सिंह बीटेक तृतीय वर्ष, सक्षम श्रीवास्तव बीटेक सीएस तृतीय वर्ष, राहुल गौतम बीटेक एमई तृतीय वर्ष, परितोष त्यागी बीटेक एजी तृतीय वर्ष, आदित्य विक्रम बीटेक आईटी तृतीय वर्ष और सुबोध बीजेएमसी द्वितीय वर्ष को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। नौ अक्तूबर तक सभी छात्रों से स्पष्टीकरण मांगा है। शुक्रवार को बीएजेएमसी के छात्र दीपक यादव से कुछ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के विरोध में हॉस्टल के छात्रों ने रात को हंगामा किया और धरने पर बैठ गये। उसके बाद मौके पर सीओ सिविल लाईन व संबंधित थाने की फोर्स पहुंची। विवि प्रशासन ने छात्रों को समझाया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। यूनिवर्सिटी प्रशासन रैगिंग को लेकर पहले भी कई बार कठघरे में खड़ा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की खुली पोल
छात्रों की सुरक्षा के लिए बडे़-बडे़ दावे तो किए जाते हैं। लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं होता। कैंपस में चार करोड़ रुपये हर साल सुरक्षा पर खर्च होते हैं। लेकिन इसके बावजूद अगर बाहरी लड़के आएंगे और कैंपस के लड़कों को धमका जाएंगे तो इसका मतलब है कि यूनिवर्सिटी में सुरक्षा कहीं भी नहीं है।


गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र दीपक यादव ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर केस दर्ज कर लिया है। यूनिवर्सिटी की जांच में कुछ छात्रों के नाम सामने आए हैं। पुलिस यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क करेंगी। पुलिस जांच में अगर उक्त छात्र आरोपी मिले तो उनको नामजद कर गिरफ्तारी की जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोई रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed