{"_id":"605cf0518ebc3e76a253e4da","slug":"rage-from-attack-on-mahant-and-his-son-gathering-in-temple-on-27-march-meerut-news-mrt53172811","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत और उसके बेटे पर हमले से रोष, 27 मार्च को मंदिर में सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत और उसके बेटे पर हमले से रोष, 27 मार्च को मंदिर में सभा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत और उसके बेटे पर हमले से रोष, 27 मार्च को मंदिर में सभा
हस्तिनापुर। कस्बे के द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर के महंत और उसके बेटे पर हमले के मामले में ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। ब्राह्मण समाज हिंदू संगठनों के साथ मिलकर शनिवार को मंदिर परिसर में सभा की तैयारी में है।
प्राचीन द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर के महंत अनिल सारस्वत और उसके बेटे पर कुछ लोगों ने 18 मार्च को हमला कर दिया था। महंत का बेटा बेटा घायल हो गया था। पीड़ित ने शिकायत थाना पुलिस से लेकर जिलाधिकारी तक की है। ब्राह्मण समाज में हमले को लेकर रोष है। महंत अनिल सारस्वत ने कहा कि शनिवार को समाज सहित कई हिंदू संगठन की सभा मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला भी शामिल होंगे। सभा में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाने की रणनीति बनाई जाएगी। बताते चलें कि ऐतिहासिक नगरी के मंदिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इससे पूर्व प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर और मां भद्रकाली सिद्ध पीठ मंदिर भी काफी दिनों विवादों में घिरे रहे।
--