{"_id":"6a5e3b2f861ce91793090979","slug":"radhe-radhe-in-the-lanes-of-vrindavan-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1250057-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वृंदावन की गलियों में राधे-राधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वृंदावन की गलियों में राधे-राधे
विज्ञापन
बिहारी जी का पंचम बधाई उत्सव में संत चित्र विचित्र के भजनों पर थिरके भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बिहारी जी का पंचम बधाई उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में भजन सम्राट एवं रसिक संत चित्र विचित्र ने भजनों से भक्तों को वृंदावन की दिव्य भक्ति रसधारा का अनुभव कराया।
साकेत के प्रभात नगर अशोक वाटिका में आयोजित समारोह में महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि भावपूर्ण भक्ति ही प्रियतम प्रभु से मिलाने का सच्चा मार्ग है, दिखावे से नहीं बल्कि निष्कपट प्रेम और समर्पण से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।
भजन संध्या के दौरान चित्र विचित्र ने वृंदावन की गलियों में राधे-राधे कहो रे भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच उन्होंने मुझे रास आ गया है तेरे दर पे सर झुकाना भजन सुनाया तो सभी झूम उठे। इस बीच जगन्नाथ चक्र नयन नीलांचल वाले जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
उत्सव में विधायक अमित अग्रवाल ने भी पहुंचकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन मंजू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि ने किया।
प्रीमियम क्लब ने किया औघड़नाथ मंदिर पर भंडारा
छावनी स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में प्रीमियम क्लब द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे विधि विधान से पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सभी