फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raat bhar darindo, marne ke bhi nahi chora

रात भर दरिंदगी, मरने के बाद भी नहीं छोड़ा  

Sun, 01 Apr 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Apr 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
raat bhar darindo, marne ke bhi nahi chora
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फलावदा में लगे मेले में झूला भी है। बृहस्पतिवार शाम बच्ची मेले के आसपास घूम रही थी। दरिंदों ने बच्ची को दो रुपये और आइसक्रीम देकर बहला फुसला लिया। झूले पर बैठाने की बात कहकर बच्ची को उठाकर जंगल में ले गए। नशे में धुत होकर मासूम से रात भर हैवानियत की। गला घोंटकर मारने के बाद भी उसे नोंचते रहे। शनिवार सुबह बच्ची का शव बरामद होने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन

बच्ची के घर पर जाते थे हैवान
आरोपी पप्पू व योगेश दिन में गांव में घूमते रहते थे। आरोपी पप्पू की उम्र करीब 45 साल तो योगेश की 40 है। दोनों अविवाहित और आवारा हैं। सात हजार रुपये प्रतिमाह झूले वाले के यहां नौकरी करते थे। शाम को पांच बजे से मेले में झूला चलाते थे। मेला स्थल से करीब 50 मीटर दूर बच्ची का घर है। आरोपी बच्ची के घर पर जाते थे। घटना वाले दिन पप्पू शराब पीकर बच्ची के घर के बाहर चबूतरे पर लेटा था। पप्पू की नजर बच्ची पर गई तो उसने दो रुपये दे दिए। फिर आइसक्रीम दिलाकर जंगल ले गया और वहां योगेश को भी बुला लिया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में किया खुलासा
पुलिस के मुताबिक दरिंदगी के दौरान शोर मचाने पर पप्पू ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी नशे में धुत थे, जो मौत के बाद भी हैवानियत दिखाते रहे। यह खुलासा आरोपियों ने पूछताछ में किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को बच्ची की मौत का पता तब चला, जब उनका नशा कुछ कम हुआ। उसके बाद दोनों आरोपी खून से लथपथ बच्ची के शव को खेत में छोड़कर भाग गए थे। परिजनों को दोनों आरोपियों पर शुरुआत में ही शक हो गया था। लेकिन आरोपी झूठ बोलते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बया कर रही दरिंदगी
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला घोंटकर मारने होने की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर मिले कई निशान उसके साथ हुई दरिंदगी को बता रहे हैं। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर बच्ची का शव मिला है। दोनों पर रासुका और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। झूले के मालिक विनोद लाला निवासी गाजियाबाद को भी बुलाया गया है। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 

सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश
बच्ची की हत्या की सूचना जिले में आग की तरफ फैल गई। कुछ असामाजिक तत्वों ने इसको सांप्रदायिक रंग देकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। जिसके बाद फलावदा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया।  भाजपा विधायक दिनेश खटीक, अजित सिंह, अशोक सैनी, रविंद्र सैनी, हर्ष विश्नोई, अनुज सैनी, महेश गुर्जर मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक ने मामले को संभालते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ मवाना यूएन मिश्र, सदर देहात जितेंद्र कुमार तथा दौराला पंकज कुमार सहित आसपास के थानों की पुलिस तथा पीएसी को बुला लिया गया था। 

पुलिस-प्रशासन ने बंद कराया मेला 
इस घटना के बाद मेले में कई दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। पुलिस-प्रशासन ने मेला कमेटी से मेला बंद करा दिया। मेले की अनुमति 5 अप्रैल तक की थी। वहीं, पूर्व जिपं. अध्यक्ष सीमा प्रधान ने पीड़ित पक्ष के घर पहुंचकर सांत्वना दी और इस घटना के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। परिवार को पचास लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की। बसपा नेता भारतवीर गुर्जर, आतिर रिजवी, जिलाध्यक्ष मोहित आदि ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 

पहले भी कर चुके ऐसी घिनौनी हरकत 
दरिंदे पप्पू और योगेश पहले भी ऐसी घिनौनी हरकत कर चुके हैं। नशा करने के बाद दोनों हैवान बनकर शिकार ढूंढने लगते थे। खतौली (मुजफ्फरनगर) में आठ साल के मासूम को आरोपियों ने शिकार बनाया था। इसको लेकर काफी बखेड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस से सेटिंग कर मामले को रफादफा कर दिया था।

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया है कि दोनों आरोपी पप्पू व योगेश कई साल से झूले वाले विनोद लाला के यहां नौकरी करते थे। विनोद लाला मेले में झूले लगाकर चला जाता है फिर जिम्मेदारी इन दोनों की होती थी। ये आरोपी देहात के इलाके में लोगों के घरों में जाकर जान पहचान बढ़ाते थे। एसपी के मुताबिक बच्चे ही दोनों आरोपियों के टारगेट पर होते थे। बच्चे झूला झूलने के लालच में आरोपियों के झांसे में आसानी से फंस जाते थे। एक दो बच्चों को फ्री में झूला झुलाकर आरोपी बहलाना फुसलाना शुरू करते थे और फिर किसी परिवार के बच्चे को शिकार बना लेते थे। दोनों आरोपियों ने खतौली में मासूम से दरिंदगी करने की बात कबूली। एसपी के अनुसार मुकदमे में पुरानी वारदातों का भी जिक्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed