फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raam mandir se milegi shaanti

‘इस्लाम में न मोक्ष न शांति, केवल राम मंदिर निर्माण से मिलेगी शांति’

Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 02 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
raam mandir se milegi shaanti
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राम मंदिर निर्माण के लिए बजरंग दल भोले की शरण में है। इस बाबत बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने प्रेस वार्ता में विवादित बयान दिए। कहा कि इस्लाम में ना मोक्ष है ना शांति है। इस्लाम में केवल अशांति मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को बलराज डूंगर ने सूरजकुंड स्थित केशव भवन में प्रेस कांफ्रेंस की। इस मौके पर इस्लाम में शांति कहा है। इस्लामिक देशों में हालात खराब हैं। कहा कि लव जिहाद, जिहाद लैंड और आतंकवाद से शांति नहीं मिलेगी। 72 हूरों का इंतजार करते रहते हैं, वह भी नहीं मिलेंगी। शांति चाहिए तो राम की शरण में आना होगा। भव्य मंदिर निर्माण से ही शांति मिल सकती है।
विज्ञापन

बलराज डूंगर ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी किसी निजी मनोकामना या इच्छापूर्ति के लिए नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, मंदिर निर्माण में आ रही बाधाएं दूर हों, ऐसी कामना लेकर सभी कांवड़ लेने जा रहे हैं। कार्यकर्ता दो अगस्त को मेरठ से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे। चार अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेकर मेरठ के लिए चलेंगे। नौ अगस्त को मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर पहुंचेंगे। कहा कि अक्तूबर तक निर्माण शुरू हो जाए, यह कामना है। कांवड़ यात्रा का उद्देश्य हरिद्वार से लेकर मेरठ तक जन जागरण करना और वर्तमान में केंद्र व प्रदेश की हिंदूवादी सरकार को शीघ्र भव्य राम मंदिर निर्माण की याद दिलाना है। प्रेस वार्ता में विभाग मंत्री विहिप गोपाल शर्मा, महानगर मंत्री निमेश वशिष्ठ, गुलाब सिंह तंवर, गौरव गर्ग, मधुबन पंवार, केशव, हिमांशु और पवन कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed