{"_id":"5f6c8dabc1f30b28a92432e7","slug":"r-in-law-attempts-to-misdeed-with-her-daughter-in-law-in-baghpat-threat-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Thu, 24 Sep 2020 05:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में दोघट क्षेत्र के गांव के एक युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि बहन के साथ उसके ससुर ने बलात्कार का प्रयास किया है। विरोध करने पर पति व सास के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि पूर्व में भी आरोपी बहन से ऐसी हरकत कर चुका है। आरोप है कि 23 सितंबर को जब वह घर पर अकेली थी, तो उसके ससुर ने उसके साथ यह हरकत की। पीड़िता ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
खलिहान की भूमि पर कब्जा करने का आरोप
उधर, डौलचा के एडवोकेट अजय कुमार यादव ने डीएम को दिए ज्ञापन में खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम से जांच कर भूमि को कब्जामुक्त कराने और आरोपियों व उसके परिवार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र की एक कॉपी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राजस्व सचिव को भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन