फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Qureshi community did a big announcement, 21,000 fine for selling meat

कुरैशी बिरादरी ने किया ऐलान, मीट बेचने पर लगेगा 21 हजार का जुर्माना

Fri, 14 Apr 2017 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Fri, 14 Apr 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
Qureshi community did a big announcement, 21,000 fine for selling meat
अवैध रुप से मीट बेचने वालों को चेतावनी

बिजनौर नगर क्षेत्र में अवैध रूप से मीट बेचने या पशु काटने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुऐ कुरैशी बिरादरी ने उल्लंघन करने वालों पर 21000 रुपये का जुर्माना और बिरादरी से हुक्का-पानी बंद करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


गुरुवार को मोहल्ला नेजासराय में शकील कुरैशी के घर में हुई बिरादरी की बैठक में 15 सदस्यों की साधारण सभा का गठन किया गया। यह प्रदेश सरकार द्वारा की गई मीटबंदी को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी करेगी। पंचायत ने कड़ा रुख अपनाते हुए मीटबंदी के बावजूद चोरी-छिपे पशु काटने या बाहर से लाकर मीट बेचने, शादी-विवाह में पशु काटने या मीट सप्लाई करने का काम कर रहे लोगों पर 21000 नकद जुर्माना लगाने तथा बिरादरी से हुक्का-पानी बंद करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


पंचायत में कहा गया कि दूसरे कस्बों से आकर कोई व्यक्ति मीट सप्लाई या पशु कटान करता है तो उससे भी जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत ने इस हुक्म का उल्लंघन करने वालों की सूचना देने वाले के लिए 2100 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की। पंचायत को चैधरी नफीस अहमद, हाजी हामिद कुरैशी, आरिफ कुरैशी, हाजी फुरकान, वकील कुरैशी, खुर्शीद कुरैशी, लईक कुरैशी, हाजी इकराम कुरैशी, इस्लामुद्दीन कुरैशी, सभासद बाबू कुरैशी, यूसुफ कुरैशी, यासीन कुरैशी, शाहिद कुरैशी, फुरकान, चैधरी अकील कुरैशी व अफजाल कुरैशी ने संबोधित किया। अध्यक्षता चैधरी शकील कुरैशी व संचालन सभासद अब्दुल वहाब कुरैशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed