फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Quickly assess the stuck work of Prime Minister's residence

प्रधानमंत्री आवास के अटके कार्यों का शीघ्र करें आंकलन

Fri, 30 Oct 2020 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Quickly assess the stuck work of Prime Minister's residence
प्रधानमंत्री आवास के अटके कार्यों का शीघ्र करें आंकलन
विज्ञापन

मेरठ। शासन से सहयोग नहीं मिलने के बाद अब खुद ही प्रधानमंत्री आवास का निर्माण पूरा करना होगा। जिले में एमडीए द्वारा तीन स्थानों पर पीएम आवास का निर्माण चल रहा है। यहां अभी बिजली, पानी आदि कार्य किए जाने बाकी हैं। इनके लिए अभी 17 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।
अमर उजाला ने भी कई बार इस संबंध में खबर प्रकाशित कीं। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता, जल निगम के अधिकारी और एमडीए के मुख्य अभियंता को एक सप्ताह में अटके कार्यों का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। पीएम आवास योजना में शताब्दीनगर में 384, लोहियानगर में 128 और सरायकाजी में 576 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भी जिलाधिकारी के. बालाजी ने इन विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए थे लेकिन कोई हल नहीं निकल सका था। एक बार फिर एमडीए उपाध्यक्ष ने विभागों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

संपत्ति विभाग के लिपिक तलब
एमडीए उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को अपने कक्ष में संपत्ति विभाग के दो-दो लिपिकों को बुलाकर कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लिपिकों को संबंधित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे संपत्ति विभाग में कोई भी फाइल अधिक समय तक लंबित न रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed