फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Queue of patients in hospitals, number reached five and a half thousand

अस्पतालों में मरीजों की कतार, संख्या पहुंची साढ़े पांच हजार पार

Tue, 12 Nov 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Queue of patients in hospitals, number reached five and a half thousand
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : aaa
अस्पतालों में मरीजों की कतार, संख्या पहुंची साढ़े पांच हजार पार
विज्ञापन

मेरठ। शनिवार को अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीज कम पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में ओपीडी 2645 थी। रविवार की छुट्टी थी, लेकिन सोमवार को व्यवस्था पहले की तरह पटरी पर रही, जिसका असर अस्पतालों में भी दिखा और मरीजों की संख्या साढ़े पांच हजार के पार पहुंच गई।
दोनों अस्पतालों में 5554 मरीज पहुंचे। मेडिकल में 3823 और जिला अस्पताल 1731 मरीज रहे। दरअसल, मौसम में बदलाव और स्मॉग का असर है कि ओपीडी के खुलने के बाद मरीजों की कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे ज्यादा तादाद में थे। किसी को बुखार था तो किसी को नजला-खांसी। स्मॉग की वजह से सांस और गले में जकड़न के भी काफी मरीज अस्पताल आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। मेडिकल में दो दवा काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर दोपहर दो बजे के बाद मरीजों की कतारें लगी रहीं। ऐसा ही हाल जिला अस्पताल का था, यहां भी मरीजों की लाइनें लगी हुई थीं।
विज्ञापन

सिलेंडर स्ट्रेचर पर, मरीज जमीन पर
मेरठ। जिला अस्पताल में सोमवार को एक वृद्धा स्ट्रेचर के इंतजार में काफी देर जमीन पर बैठी रहीं, मगर स्ट्रेचर नहीं मिला। दूसरी तरफ, कर्मचारी दवाइयां और ऑक्सीजन सिलेंडर स्ट्रेचर पर ढोते रहे। किसी ने वृद्धा की परवाह नहीं की। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अक्सर ऐसा ही हाल रहता है। मरीज हाथों पर रहते हैं। मेडिकल में स्ट्रेचर पर ताले भी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed