फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised about polling station

संयुक्त व्यापार संघ मतदान केंद्र को लेकर विवाद

Wed, 18 Dec 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Questions raised about polling station
मतदान केंद्र को लेकर उठे सवाल
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ चुनाव:
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव का काउंट डाउन शुरू होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। चुनाव को लेकर महामंत्री और अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस बीच मतदान केंद्र और मतगणना को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। महामंत्री पद के प्रत्याशी संजय गोयल का आरोप है कि मतदाता सूची में 28 पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी गलत प्रकाशित किए गए हैं।
संयुक्त व्यापार संघ चुनाव के चुनाव के लिए मतदान 23 दिसंबर को जीरो माइल स्थित एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज में हाेंगे। मतगणना 24 दिसंबर को होगी। महामंत्री पद के प्रत्याशी संजय गोयल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि चुनाव में अब अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन गुप्ता पैनल के संजय जैन अपने नाम के अलग से होर्डिंग लगवा रहे हैं। आरोप लगाया कि महामंत्री पद के प्रत्याशी पैनल से अलग स्वयं ही व्यापारियों के पास जाकर वोट मांग रहे हैं। अब उन्हें अपने पैनल पर भरोसा नहीं रह गया है। संजय गोयल ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी होने की पूरी संभावना है। मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। मतदान स्थल एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज के कार्यकारिणी के अध्यक्ष स्वयं नवीन गुप्ता हैं। साथ ही उन्होंने मतगणना की तारीख भी 24 दिसंबर रखी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए सरकारी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जानी चाहिए। इसके आब्जर्वर की नियुक्ति की जानी चाहिए। साथ ही मतदान और मतगणना पुलिस सुरक्षा में होनी चाहिए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन गुप्ता का कहना है कि संयुक्त व्यापार संघ में कोई भी पदाधिकारी किसी भी संस्था से जुड़ा हो सकता है। संयुक्त व्यापार संघ चुनाव में प्रशासनिक स्तर पर आब्जर्वर की नियुक्ति नहीं की जाती है। मतदान के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग पुलिस अधिकारियों से की गई है। मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। अगर महामंत्री पद के प्रत्याशी को आपत्ति है तो वह भी सीसीटीवी कैमरे की मदद ले सकते हैं। साथ ही मतदान स्थल पर अपने किसी प्रतिनिधि को बैठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवीन गुप्ता ने सदर, गंज बाजार, दाल मंडी, अनाज मंडी आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। बारदाना पुलिस स्ट्रीट और सदर बाजार में संदीप एल्फा ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। उधर, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने प्राचीन त्रिवेणी शिव मंदिर गंज बाजार में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। पंडित धर्मराज तिवारी ने पूजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री राजकुमार कौशिक रहे।

- फोटो से पारदर्शिता लाने का प्रयास
मंत्री पद के प्रत्याशी विपुल सिंघल ने आठ सूत्री मांगों को लेकर पत्र चुनाव अधिकारी को भेजा। चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने कहा कि पत्र के अनुसार सभी बातों को मान लिया गया है। जीरो माइल स्थित एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज में 23 दिसंबर को मतदान सुबह नौ बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। मतगणना 24 दिसंबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी। बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के फोटो लगाए जाएंगे। साथ ही जिन मतदाताओं के मतपत्र खो गए हैं, उन्हें 23 दिसंबर की शाम 4 बजे तक डुप्लीकेट कार्ड इश्यू किए जाएंगे। चुनाव कार्यालय 21 दिसंबर तक अपार चैंबर और 22 दिसंबर से एसएसडी ब्वॉयज कॉलेज में चलाया जाएगा। मतदान केंद्र के अंदर कोई भी प्रचार सामग्री इस्तेमाल नहीं की जाएगी। निर्विरोध प्रत्याशियों को आईकार्ड इश्यू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed