फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Qualified for the national level by winning nine silver medals.

Meerut News: नौ रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए किया क्वालिफाई

Thu, 23 Jul 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
Qualified for the national level by winning nine silver medals.
ट्रांसलम अकादमी के  9 रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडियों को सम्म
मवाना। कोटद्वार स्थित बालूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-I तीरंदाजी चैंपियनशिप में ट्रांसलम अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ रजत पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग की टीम में कार्तिक पूनिया, प्रखर वीर सिंह, शौर्य तोमर और ओजस सिरोही ने रजत पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में नमन धामा, अनिमेष गुप्ता और उद्गम चौधरी की टीम और अंडर-17 मिक्स्ड वर्ग में अवनी चौधरी व नमन धामा की जोड़ी ने भी दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। कोच देवेश के कुशल मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि के साथ ही ये सभी खिलाड़ी अब सीबीएसई की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय प्रबंध निदेशक सीमांत जैन और प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने विजेता छात्रों, अभिभावकों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed