{"_id":"5f63c1b08ebc3eb7356e92c3","slug":"pwd-officers-are-not-awake-as-the-rain-has-passed-city-news-mrt5018491196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश गुजर गई पर नहीं जाग रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश गुजर गई पर नहीं जाग रहे पीडब्ल्यूडी अधिकारी
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री ने सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी कार्य नहीं शुरू करा रहा है। शहर की प्रमुख मवाना रोड गड्ढों से बेहाल है। यहां से गुजरने वाले ट्वीटर और फेसबुक पर पोस्ट करके जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि उनके सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग का कहना है कि शासन की तरफ से गड्ढा मुक्त अभियान के लिए बजट मिल चुका है। अगले कुछ दिन में सड़क निर्माण करा दिया जाएगा। इससे गुजरने वालों के लिए परेशानी हो रही है। सबसे अधिक मुसीबत दोपहिया वाहन चालकों की है। रात में अंधेरा पसर जाने के बाद इस सड़क से गुजरना मुश्किल है। बागपत रोड, मवाना रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर लोक निर्माण विभाग को प्राथमिकता पर न रखना लापरवाही दर्शा रहा है। पहले तो विभाग बारिश का बहाना बनाकर इसे टालता रहा। अब बारिश नहीं है। इसके बावजूद अभी तक सड़क निर्माण के लिए सामग्री नहीं पहुंची है। ऐसे में वहां से रोजाना गुजरने वाले हजारों लोग विभाग से सवाल पूछ रहे हैं। एक तरफ सरकार सड़क पर चलने के लिए कानून बनाती है। उनका पालन कराने के लिए चालान करती है। वहीं, व्यवस्था चौपट होने के बावजूद अधिकारी जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं।
वर्जन
सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य अगले सप्ताह शुरू करा दिया जाएगा। अभी तक बारिश और बजट के कारण दिक्कतें आ रही थीं।-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी