{"_id":"5e9a08a98ebc3e7685510c01","slug":"pvvnl-engaged-in-work-as-power-demand-increases-city-news-mrt4781603172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की मांग बढ़ते ही काम में जुटा पीवीवीएनएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की मांग बढ़ते ही काम में जुटा पीवीवीएनएल
विज्ञापन

मेरठ। लॉकडाउन में जहां लोग घरों में बैठकर कोरोना जैसी महामारी से अपना बचाव कर रहे हैं वहीं पीवीवीएनएल ने गर्मियों में भरपूर बिजली आपूर्ति की तैयारी भी शुरू कर दी है। लाइन मेंटिनेंस और बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि अभी छोटे कार्य ही किए जा रहे हैं। बड़े कार्य टेंडर होने के बाद ही शुरू हो सकेंगे। सरकार ने गर्मियों में शहर से लेकर गांव तक भरपूर बिजली आपूर्ति का लक्ष्य तय किया है। शहरों को 24 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली देने की तैयारी शुरू हो गई है। पीवीवीएनएल ने भी इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। जर्जर हो चुकी लाइनों की मरम्मत के लिए रोजाना शटडाउन लेकर काम किया जा रहा है। बिजली चोरी वाली जगहों पर एबीसी केबल डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए बिजलीघर वार 4 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है।
काम पर डटे है संविदा लाइनमैन
ऐसे माहौल में भी पीवीवीएनएल संविदा लाइनमैन काम पर डटे हैं। ये ना केवल फाल्ट ठीक कर घरों तक निर्बाध बिजली पहुंचा रहे हैं, बल्कि गर्मी की तैयारियों को भी अंजाम देने में लगे है।
लॉकडाउन के बाद बढ़ेगी बिजली की मांग
लॉकडाउन के चलते बिजली की मांग में बहुत कमी आई है। उद्योग धंधे बंद होने के चलते मांग कम हो गई है। अब केवल घरेलू बिजली की ही मांग है। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद बिजली की मांग में तेजी से उछाल आएगा। ऐसे में सिस्टम पर लोड पड़ेगा तो जर्जर लाइन झेल नहीं पाएगी। इसी को देखते हुए विभाग पहले से ही तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन
लाइनों पर किया जा रहा काम
पीवीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि एमडी गर्मियों में लोगों को भरपूर बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए शटडाउन लिए जा रहे हैं। इस महीने में काफी काम कर लिया जाएगा।