पीवीवीएनएल: आज ऊर्जा मंत्री करेेंगे सर्वाधिक बिजली नुकसान वाले फीडरों की समीक्षा, 167 कनेक्शन काटे
- चिह्नित किए गए सूरजकुंड फीडर पर शाम तक डटे रहे अधिकारी
- बिजली चोरी वाले फीडर क्षेत्रों में 167 बकायादारों के कनेक्शन काटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव और शहरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रदेश सरकार ने बिजली की हानि कम करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेशभर की डिस्कॉम के सर्वाधिक बिजली नुकसान वाले फीडरों की समीक्षा कर रहे हैं।
गुरुवार को पीवीवीएनएल की समीक्षा में मेरठ जनपद की बारी है। वह चिह्नित किए गए फीडर के जेई से भी बातचीत करेंगे। बुधवार को मुख्य अभियंता एसबी यादव और अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने चिह्नित किए गए सूरजकुंड फीडर का निरीक्षण किया और समस्त रिकाॅर्ड दुरुस्त कराया। इस फीडर पर 43 फीसदी बिजली का नुकसान हो रहा है।
167 कनेक्शन काटे
समीक्षा के चलते बुधवार को विद्युत नगरीय वितरण खंड पंचम माधवपुरम क्षेत्र के सर्वाधिक बिजली नुकसान वाले फीडर ईरा गार्डन के बकायादार उपभोक्ताओें के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया।
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि सुबह से शाम तक 99 कनेक्शन पोल और 68 कनेक्शन स्मार्ट मीटर के ऑनलाइन काटे। कनेक्शन काटने की कार्रवाई में 167 उपभोक्ताओं के 167 कनेक्शन काटे गए। इन पर 17.82 लाख रुपये बकाया है। इनमें से 21 उपभोक्ताओं ने बकाया 3.15 लाख रुपये जमा करके अपने कनेक्शन जुड़वा लिए। इसके अलावा गोला कुआं क्षेत्र में खराब मीटरों की जांच की गई।
शहर के सर्वाधिक बिजली चोरी वाले फीडर
केसरगंज, तहसील-2, शाहपीर गेट, पटेल नगर, लक्ष्मीनगर, एसके रोड, दिल्ली गेट, जेल रोड, शास्त्रीनगर, काली मंदिर, आदर्श नगर, शिव चौक, हापुड़ रोड-2, दिल्ली रोड, अहमद नगर, लिसाड़ी गेट, किदवई नगर, करीम नगर, पिलोखड़ी रोड, लिसाड़ी रोड, सीवेज पंप, कनेरी पार्क, पावली, अब्दुल्लापुर, शील कुंज-1, खत्ता रोड, ईरा गार्डन और हापुड़ रोड आदि।