फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   purposeless panchayat bhawan

सरकारी उपेक्षा से बेमकसद हुए पंचायत भवन

Tue, 13 Aug 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
purposeless panchayat bhawan
अवैध कब्जे से घिरा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के लिए बनाया गया भवन। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। पंचायती राज व्यवस्था को साकार करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत खंड विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंचायती भवनों का निर्माण भी कराया। जिससे सरकारी कर्मचारी यहां बैठकर योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचा सकें। सरकार की यह मंशा कामयाब नहीं हो सकी और इन भवनों में खर्च हुआ बजट किसी काम नहीं आ सका है। इन भवनों में किसी भी सरकारी कर्मचारी ने बैठना पसंद नहीं किया। इसके चलते जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। ये भवन देखरेख के अभाव में जर्जर और बेकार पड़े हुए हैं। कई भवनों पर दूसरों ने कब्जा जमा लिया है। अफसरों का भी ध्यान इस ओर नहीं है। विकास खंड हस्तिनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुर एवं तारापुर का हाल भी ऐसा ही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में भारी भरकम धन खर्च करके बनाए गए पंचायती भवन सरकारी उपेक्षा के चलते बदहाल हैं। इनमें से अधिकतर पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इन भवनों में पशुओं के लिए भूसा भर दिया है। कई भवनों को घर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पर इन भवनों में खिड़की एवं दरवाजे भी गायब हैं। वहीं, शरारती तत्वों द्वारा भवन को गैर कानूनी गतिविधियों का केंद्र बना लिया है। इससे गांवों का माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कभी अधिकारी आते भी हैं तो खुली बैठक करके चले जाते हैं। इन भवनों में कभी हमने अधिकारियों को बैठे नहीं देखा है। हालांकि सरकार ने ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्यों को एक छत के नीचे संचालित करने के लिए पंचायत राज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में पंचायती भवन का निर्माण कराया था। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी एवं लेखपाल आदि को यहां बैठकर ग्रामीणों की समस्या का निस्तारण करना था। ग्राम प्रधान को यहां खुली बैठक आयोजित करनी थी। हालांकि क्षेत्र की ज्यादातर ग्राम पंचायत भवनों पर ऐसा कुछ नहीं होता है
विज्ञापन

इनका कहना
ग्राम पंचायत में बने भवनों को अभियान चलाकर जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इनकी मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद इन्हें प्रयोग में लाया जाएगा।-शैलेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed