फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Purification of the soul is done by doing penance'

‘तप करने से होती है आत्मा की शुद्धि’

Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
'Purification of the soul is done by doing penance'
‘तप करने से होती है आत्मा की शुद्धि’
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख शांति समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 29वें दिन मंगलवार को विधानाचार्य सुदीप शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया।
गुरुवर 108 भावभूषण मुनिराज ने कहा कि तप करने से आत्मा की शुद्धि होती है। कभी-कभी लोग पूछते हैं कि तप जब मन से हो सकता है तो शरीर को इतना कष्ट क्यों देते हैं, मुनि उनसे केवल इतना ही कहते हैं कि अगर दूध को गर्म करना हो तो पहले उसके पात्र को गरम करते हैं, जिस प्रकार पात्र के तपे बिना दूध गरम नहीं हो सकता है, उसी प्रकार शरीर के तपे बिना मन व आत्मा का जागरण नहीं हो सकता।
विज्ञापन

विधान का विसर्जन रेखा जैन राकेश जैन, पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्ज्वलन संगीता जैन, राकेश जैन, आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन रंजीता जैन, सिद्धि जैन तथा चौबीसों भगवान की आरती का दीप प्रज्ज्वलन किरण मेहता, जयंतीलाल मेहता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य प्रिंस जैन, विवेक जैन व शांतिधारा करने का सौभाग्य संयम, नरेंद्र अमित, विशाल जैन को प्राप्त हुआ। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीप प्रज्ज्वलन सुनीता जैन, कामना जैन, सोनल जैन अलवर ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया। आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों को 48 अर्घ्य चढ़ाए। इसके बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। 108 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह संयोजक मोतीलाल जैन, शशांक जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed